{"_id":"59eb91e24f1c1b71548b8542","slug":"181508610530-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपावली के दिन भी बिजली नहीं मिलने से गांव में अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली के दिन भी बिजली नहीं मिलने से गांव में अंधेरा
Updated Sat, 21 Oct 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शेरवां। गुरुवार को विकास खंड जमालपुर के मचखानी गांव के ग्रामीण दीपावली के त्योहार को मोबबत्ती व मिट्टी के दीए के सहारे लोगों को दीपावली मनानी पड़ी। शासन के निर्देश के बावजूद दीपावली ट्रांसफार्मर को नहीं बदला गया और झालर बेकार हो गई।
मचखानी गांव का ट्रांसफार्मर कई दिनों से जला पड़ा है। उसको बदलने के लिए कई बार ग्रामीणों ने अधिकारियों को सूचना दी लेकिन कुछ नही हुआ। विद्युत उपकेंद्र घरवाह से जुड़े 120 गांव दीपावली के दिन विद्युत झालरों से जगमग थे लेकिन मचखानी में अंधेरा छाया रहा। लोगों को मोमबत्ती और दीयों के सहारे त्योहार मनाना पड़ा। हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराने के बावजूद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। यह स्थिति तब है जब पिछले हफ्ते केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने अधिशासी अभियंता से ट्रांसफार्मर बदलने को कहा था। ग्रामीणों का कहना है कि 24 घंटे के अंदर जला हुआ विद्युत ट्रांसफार्मर नहीं लगा तो आंदोलन किया जाएगा। चेतावनी देने वालों में रमेश कुमार, जयनाथ, महेंद्र, कुमार, कैलाश बियार, नन्हे राम, लक्ष्मण, रामबली, राजेंद्र, रजनीश आदि लोग शामिल हैं। अवर अभियंता शैलेंद्र कुमार का कहना है कि अभी ट्रांसफार्मर नहीं मिला है। ट्रांसफार्मर मिलते ही लगा दिया जाएगा।