{"_id":"59caa6d14f1c1baa538b48d0","slug":"181506453201-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंडालों में स्थापित हुई मां दुर्गा, भक्तों ने किया दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंडालों में स्थापित हुई मां दुर्गा, भक्तों ने किया दर्शन
Updated Wed, 27 Sep 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर के लोहिया तालाब स्थित मां दुर्गा सेवा समिति के तत्वावधान में मां दुर्गा की प्रतिमा मंगलवार को पंडालों में स्थापित की गई। शारदीय नवरात्र के छठवें दिन भक्तों ने मां की प्रतिमा को स्थापित कर दर्शन पूजन का शुभारंभ किया। मुहल्ले वालों का मां दुर्गा के दर्शन के लिए तांता लगा रहा। अन्य पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमा बुधवार को स्थापित की जाएंगी। सीखड़ संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के मगरहा गांव में जय मां दुर्गा युवा मंडल द्वारा पंडाल सजा कर मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है । इस अवसर पर सोमवार की रात्रि में देवी जागरण का आयोजन किया गया। जिसमें अशोक यादव अनमोल एवं सोना मिश्रा वाराणसी के कलाकारों ने देवी गीत प्रस्तुत किया। सोना मिश्रा ने झूम झूम झुमे ली हरी हरी निबिया, झूले ली झुलनवा लगाई मोरी मईया एवं अनमोल ने गौरी के पुत्र गणेश जी, मेरे घर मे पधारो, बम बम बोल रहा है काशी गीत सुना कर पंडाल में बैठे श्रद्घालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस मौके पर अध्यक्ष चंद्रभूषण सिंह, चंदू सिंह, शिवेन्द्र सिंह, शेरू सिंह, कपूर प्रधान, सोनू, चंद्रकला, निशा आदि उपस्थित रहे।