फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   सफाई कर्मचारियों का क्रमिक अनशन शुरु

सफाई कर्मचारियों का क्रमिक अनशन शुरु

Wed, 27 Sep 2017 12:35 AM IST
Updated Wed, 27 Sep 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
सफाई कर्मचारियों का क्रमिक अनशन शुरु

विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर पालिका परिषद के सफाई कर्मचारियों द्वारा धरना प्रदर्शन के बाद अब क्रमिक अनशन शुरु कर दिया गया। सफाई कर्मचारी मानदेय और बकाया भुगतान तथा नियमित करने की मांग कर रहे हैं। मंगलवार को नगर अध्यक्ष आशीष कुमार सुदर्शन, हुस्न बानो और रोजन क्रमिक अनशन पर रहे। मांगों पर सकारात्मक निर्णय नही होने पर 27 सितंबर से सफाई कार्य बंद करने की चेतावनी दी है।

उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ के तत्वावधान में सफाई कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन मंगलवार से क्रमिक अनशन में बदल गया। नगर महामंत्री सुधीर ने कहा कि सरकार सफाई कर्मचारियों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि निकाय में 35 हजार 574 सफाई कर्मचारियों की भर्ती मेहतर के नाम पर की जाए। संविदा कर्मचारियों को सातवें वेतन का लाभ दिया जाए। कहा कि कार्यरत शिक्षित सफाई कर्मचारियों की लिपिक पद पर पदोन्नति दी जाए। सफाई कर्मचारियों की भर्ती पर लगी रोक को हटाया जाए। श्रमिकों को शासनादेश के अनुसार 259 रुपया की दर से भुगतान किया जाए। बीट इंचार्ज को पर्यवेक्षकों को सफाई नायक पदनाम दिया जाए। साथ ही कर्मचारियों को गंदे कार्य का भत्ता भी दिया जाए। कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने के दिन ही सभी देयकों का भुगतान किया जाए। इस दौरान राजेश, समसू, राम कुमार, अख्तर, शिवशंकर, रुप चंद्र, श्याम कुमार, विजय, आसमीन, किताबुनिशा, खेरुनिशा, रीना, किरन, माया, गौरी, मीना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed