फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   विद्युत चोरी करने वालों एवं बकाएदारों के विरुद्घ चला अभियान

विद्युत चोरी करने वालों एवं बकाएदारों के विरुद्घ चला अभियान

Thu, 06 Jul 2017 12:31 AM IST
Updated Thu, 06 Jul 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
विद्युत चोरी करने वालों एवं बकाएदारों के विरुद्घ चला अभियान

विज्ञापन
मिर्जापुर। विद्युत विभाग ने नगर के एक दर्जन स्थानों पर चेकिंग अभियान चला कर बिजली चोरी करने वाले एवं बकाएदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की। चेकिंग के दौरान 85 बकाएदारों की बार बार चेतावनी देने के बावजूद बिजली का बिल अदा नहीं करने पर उनके कनेक्शन काट दिए गए। 62 लोगों को बिल करने के लिए नोटिस जारी किया गया। चेताया कि नोटिस के बावजूद बिल अदा नहीं किया गया तो उनके कनेक्शन काट दिए जाएंगे।
बिजली का बकाया बिल वसूलने के लिए चलाये गए अभियान से बकाएदारों में हडकंप मचा रहा। पांच टीमों ने अलग अलग इलाकों में छापेमारी अभियान चलाया। अधिशासी अभियंता यदुनाथ राम ने बताया कि नगर के रतनगंज, गनेशगंज, विंध्याचल, रमईपट्टी, रामनगर सिकरी, हरगढ़, जिगना आदि स्थानों पर अभियान चला कर बकाएदारों के विरुद्घ कार्रवाई की गई। बताया कि अभियान के दौरान 15 उपभोक्ताओं का लोड बढ़ाया गया। 25 उपभोक्ताओं को नया कनेक्शन दिया गया। 50 से अधिक बकाएदारों से 20 लाख रुपये बकाया बिल वसूला गया। बताया कि छूट की योजना समाप्त होने के बाद बकाया बिल वसूलने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। जो अनवरत अब चलता रहेगा। बकाएदारों से कड़ाई से बिल वसूला जाएगा। बताया कि छह जुलाई को नगर के विंसुदंरपुर में तारों से सटे पेड़ों की छंटाई कटाई के लिए डीएम आवास फीडर की विद्युत आपूर्ति सुबह दस से शाम चार बजे तक बंद रहेगी।
विज्ञापन

इनसेट
विद्युत उपभोक्ताओं की शिकायत के निस्तारण के लिए बिजली विभाग की ओर से कंट्रोल रूम बनाया गया है। जिसमें उपभोक्ताओं के लिए एक मोबाइल नंबर जारी किया गया है। 9453048174 नंबर पर शिकायतकर्ता फोन कर केवल नगर में विद्युत व्यवस्था की समस्या को दर्ज करा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed