{"_id":"5952a8b74f1c1b54768b4916","slug":"181498589367-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपकेंद्र का ब्रेकर ब्लास्ट, बेहोशी की हालत में मिले जेई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपकेंद्र का ब्रेकर ब्लास्ट, बेहोशी की हालत में मिले जेई
Updated Wed, 28 Jun 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मड़िहान। विद्युत उपकेंद्र गुरुदेव नगर में विद्युत आपूर्ति चालू कराते समय सोमवार की शाम ब्रेकर ब्लास्ट कर गया। आवाज सुन कर उपकेंद्र के अंदर पहुंचे कर्मियों ने जेई को बेहोशी की हालत में पाया तो उसे आनन फानन में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। इससे विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। बता दें कि मड़िहान इलाके में 25 जून को आई आंधी पानी के दौरान गिरे पोल व तार की मरम्मत कराने के बाद 26 जून की शाम अवर अभियंता विजय कुमार विद्युत उपकेंद्र गुरुदेव नगर से आपूर्ति चालू कराने पहुंचे। जैसे ही कर्मचारियों ने आपूर्ति चालू करने के लिए बटन दबाया वैसे ही ब्रेकर ब्लास्ट कर गया। जिससे पावर हाउस में धुंआ धुंआ ही भर गया। कुछ देर बाद लोग अंदर गए तो देखा कि जेई विजय यादव बेहोशी की हालत में गिरे पड़े हैं। सहयोगी कर्मचारी उन्हें आनन फानन में जिला चिकित्सालय ले आए। जहां इलाज केे बाद उनकी हालत में सुधार हुआ है। ब्लास्ट और जेई की बेहोशी से विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। कर्मचारियों को समझ में नही आ रहा है कि ब्रेकर कैसे ब्लास्ट हो गया।