{"_id":"5f172f4e8ebc3e637122d463","slug":"18-reports-positive-including-five-policemen-two-health-workers-mirzapur-news-vns537022442","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच पुलिसकर्मी, दो स्वास्थ्यकर्मी समेत 18 की रिपोर्ट पाजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच पुलिसकर्मी, दो स्वास्थ्यकर्मी समेत 18 की रिपोर्ट पाजिटिव
विज्ञापन
मिर्जापुर। कोरोना का संक्रमण जिले में तेजी से फैल रहा। 23 वें दिन लगातार मरीज मिले। मंगलवार को पांच पुलिसकर्मी, दो स्वास्थ्य कर्मी समेत 17 लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। इसमें 17 मिर्जापुर और एक रिपोर्ट भदोही निवासी की है। जो अभी मिर्जापुर पोर्टल पर जुड़ा है। उसे भदोही के पार्टल में स्थानांतरित किया जाएगा। 18 पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 331 हो गई है। मंगलवार को छह लोगों के स्वस्थ होने पर उनको छुट्टी दे दी गई। बीते 10 दिनों में मिले मरीजों की बात करें तो मंगलवार को सबसे अधिक 18 लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है।
सीएमओ डॉ. ओपी तिवारी ने बताया कि मंगलवार को 391 रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इसमें 18 पाजिटिव और 373 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 18 पाजिटिव में एक भदोही का युवक है। उसने जांच मिर्जापुर में कराया था। इसलिए उसका रिपोर्ट फिलहाल अभी मिर्जापुर के पोर्टल पर चढ़ा है। जिसे भदोही स्थानांतरित किया जाएगा। मिर्जापुर के 17 पाजिटिव मरीजों में पड़री क्षेत्र से सात है। इसमें पड़री थाने के पांच पुलिसकर्मी और दो स्वास्थ्यकर्मी है। इसके अलावा नगर के महुवरिया निवासी एक पुरुष, गदहिया टोला निवासी एक पुरुष, चुनार निवासी एक पुरुष, वासलीगंज निवासी दो पुरुष, रायपुर निवासी दो पुरुष और एक महिला, विसुंदरपुर निवासी एक पुरुष, दुर्गा देवी निवासी एक पुरुष है। छह लोगों को छुट्टी दी गई। इसमें कोलना निवासी दो पुरुष, लालडिग्गी निवासी एक महिला, रामबाग निवासी एक पुरुष, रमइपट्टी निवासी एक महिला, मकरी खोह निवासी एक पुरुष है। हाट स्पाट और मंडलीय अस्पताल में आने वाले 303 लोगों का सैंपल लिया गया। अब तक 12 हजार 10 सैंपल भेजा गया है। 10 हजार 865 की रिपोर्ट आई है। 1145 का सैंपल आना बाकी है। इस समय 53 हाट स्पाट है।