फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   18 infected including clerk of SLO office

एसएलओ कार्यालय के लिपिक समेत मिले 18 संक्रमित

Mon, 17 Aug 2020 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
18 infected including clerk of SLO office
मिर्जापुर। कारोनो का कहर लगातार जारी है। जिले में पिछले 50 दिनों से लगातार कोरोना के मरीज मिल रहे है। कोरोना संक्रमितों की संख्या कभी 25 तो कभी 50 के आस-पास रहती है। कभी-कभी संख्या 100 तक पहुंच जाती है। रविवाद को 51 मरीज मिलने के बाद सोमवार को ग्राफ घटा है। सोमवार को 18 संक्रमित मिलने के बाद कुल संक्रमितो की संख्या 1351 हो गई है। जिले में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 24 हो गई है। 27 को डिस्चार्ज किया गया। जिसके बाद डिस्चार्ज होने वालों की कुल संख्या 980 हो गई है। एक्टिव केस 347 है। 201 लोग होम हाईसोलेशन में है।
विज्ञापन

कोरोना का संक्रमण इस समय शहरी इलाके में अधिक फैल रहा है। सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित एसएलओ कार्यालय के लिपिक की रिपोर्ट पाजिटिव आ गई। रिपोर्ट पाजिटिव आने पर कलेक्ट्रेट परिसर में कोहराम मच गया। सीमएओ डा. ओपी तिवारी ने बताया कि सोमवार को 833 लोगों की जांच हुई है। इसमें 18 की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। इसमें 13 पुरुष और पांच महिला है। तीन की रिपोर्ट दूसरे जनपद से आई है। पाजिटिव पाए गए लोगों में अख्तियारपुव्र कछवां से एक महिला, गोंसाई तालाब से एक महिला, अस्थाई जेल चुनार से एक बंदी, भगेसर पड़री से एक पुरुष, गौरा विजयपुर निवासी एक महिला,चंडिका पहाड़ा निवासी एक पुरुष, सुल्तानपुर महाराजगंज निवासी एक पुरुष, सद्भावना नगर महुवरिया निवासी एक पुरुष, मिशन कंपाउंड कछवां निवासी एक महिला, जफराबाद चुनार निवासी एक पुरुष, कजरहवा पोखरा निवासी दो पुरुष, छोटा मिर्जापुर नरायनपुर निवासी एक पुरुष, नरायनपुर निवासी एक महिला, जीआईसी महुवरियां निवासी एक पुुरुष, मिर्जापुर नगर से एक पुरुष, अहरौरा से एक पुरुष, सिविल लाइन से एक पुरुष है। 27 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। जिले में अब तक 42 हजार 500 लोगों का सैंपल लिया जा चुका है। 42 हजार 294 की रिपोर्ट आई है। 1306 की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में अब तक 21 हजार 671 की एंटीजेेन कीट से जांच कराई गई है। जिले में इस समय 139 हाट स्पाट है। इसमें 78 ग्रामीण और 61 शहरी क्षेत्र में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed