{"_id":"5f284e8d8ebc3e9fae4d8e61","slug":"18-found-infected-including-six-women-25-discharged-mirzapur-news-vns5394826176","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह महिला समेत 18 मिले संक्रमित, 25 को किया गया डिस्चार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह महिला समेत 18 मिले संक्रमित, 25 को किया गया डिस्चार्ज
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में सोमवार को लगातार 36वें दिन कोरोना के लगातार बढ़ते मरीजों की संख्या मेें कमी आई। सोमवार को छह महिला समेत 18 लोग संक्रमित मिले। 18 पाजिटिव मिलने के बाद जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 883 हो गई है। सोमवार को 25 लोगों के स्वस्थ होने पर छुट्टी दे दी गई। इसके बाद डिस्चार्ज होने वालों की कुल संख्या 374 हो गई है। एक्टिव केस 495 है। 339 लोग होम हाईसोलेशन में है।
पिछले एक सप्ताह में कोरोना संक्रमितों की संख्या में हो रही बेतहाशा वृद्धि के बाद सोमवार का दिन थोड़ा राहत भरा रहा। सीएमओ डा. ओपी तिवारी ने बताया कि सोमवार को 744 रिपोर्ट मिली है। इसमें 18 पाजिटिव पाए गए है। इसमें पांच की रिपोर्ट अन्य जिले से आई है। पाजिटिव मिलने वालों में इमिलिया खुर्द राजगढ़ से एक पुरुष, अराजी लाइन सीखड़ से पांच पुरुष व दो महिला, पक्का पोखरा से एक पुरुष व एक महिला, भवरख पड़री से एक पुरुष, भरुहना से एक पुरुष,लोहिया तालाब से एक महिला, भटवा पोखरी से एक पुरुष,इंदी परवतपुर से एक महिला, नदेसर वाराणसी से दो पुरुष व एक महिला है। 25 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। इसमें रामपुर कुशहा से एक पुरुष, पं. गुप्तराम गली शुक्लहा से आठ पुरुष और पांच महिला, सेटलमेंट एरिया चुनार से एक पुरुष, सद्दूपुर चुनार से एक पुरुष, शुक्लहा से चार पुरुष व एक महिला, आवास-विकास कालोनी से तीन पुरुष, जलालपुर चुनार से एक महिला है। जिले में अब तक 24 हजार 115 लोगों का सैंपल लिया जा चुका है। 22 हजार 444 की रिपोर्ट आई है। एक हजार 671 की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में अब तक आठ हजार 409 की एंटीजेेन कीट से जांच कराई गई है। जिले में इस समय 136 हाट स्पाट है। इसमें 63 ग्रामीण और 73 शहरी क्षेत्र में है। 339 लोग होम आइसोलेशन में है।
मिर्जापुर-
कुल केस-883
आईसोलेशन-81
होम आईसोलेशन-339
स्वस्थ हुए-374
एक्टिव केस-495
कुल मौत-15
नए रोगी- 18
हाट स्पाट-136