फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   बजहा गोलीकांड में पूर्व एमएलसी सहित तीन नामजद

बजहा गोलीकांड में पूर्व एमएलसी सहित तीन नामजद

Sun, 28 Apr 2019 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
बजहा गोलीकांड में पूर्व एमएलसी सहित तीन नामजद
कछवां । क्षेत्र के बजहा गांव निवासी प्रधानपुत्र और राष्ट्रीय क्रांतिकारी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजकुमार उपाध्याय उर्फ राजू गुरु 35 वर्ष को गोली मारने के मामले में पुलिस ने पूर्व एमएलसी श्याम नारायण सिंह उर्फ विनीत सिंह, पूर्व मझवां ब्लाक प्रमुख अखिलेश सिंह उर्फ लाखन सिंह, कृष्ण कुमार सिंह उर्फ किंना सिंह के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया। इस मामले में हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया गया है कि बालू के ठेके के पुराने विवाद में घटना की गई है। राजकुमार का वाराणसी के ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम को बजहां गांव की प्रधान शीला के पुत्र राजकुमार उपाध्याय उर्फ राजू गुरु तुलापुर मीतई गांव से अपने सहयोगी मित्र के घर से वापस अपने कैंप कार्यालय आ रहे थे , जैसे ही वे बजहां कैंप कार्यालय के पास अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी से उतरे तो पहले से ही घात लगाकर बैठे बाइक सवार बदमाशों ने राजू गुरु के ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दिया जिसमें राजू जख्मी हो गए। शनिवार की सुबह राजकुमार के पिता नागेश उपाध्याय ने तीन नामजद लोगों के खिलाफ कछवां थाने में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई करने की मांग की । बताया जाता है कि पहले नागेश उपाध्याय द्वारा धन्नूपुर गंगा किनारे बालू का ठेका लेकर बालू खनन कराते थे। लेकिन विगत दो साल से विनीत सिंह ने सरकारी टेंडर के माध्यम से एक करोड़ चालीस लाख रुपए की लागत से दो टेंडर अपने नाम ले लिया। इसके बाद राजू गुरु ने राजनीतिक गलियारों में अपना पकड़ बनानी शुरू की।
विज्ञापन

तहरीर के आधार पर पूर्व एमएलसी समेत तीन के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। आगे की जांच के आधार पर कार्रवाई होगी।
-अमित कुमार
एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed