फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   छुट्टा मवेशियों को कैद कर सड़क पर उतरे किसान

छुट्टा मवेशियों को कैद कर सड़क पर उतरे किसान

Fri, 08 Feb 2019 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
छुट्टा मवेशियों को कैद कर सड़क पर उतरे किसान
कछवां। स्थानीय थाना क्षेत्र के महामलपुर गांव में छुटा पशुओं से गांव के लोग परेशान हो गए हैं। ऐसे छुट्टा मवेशियों से आजिज ग्रामीणों ने गुरुवार को उन्हें पकड़कर गांव की ही एक पानी टंकी परिसर में बांध दिया और गेट के बाहर ताला लगाकर कछवां-कटका मार्ग को जाम कर दिया।
विज्ञापन

नाराज ग्रामीणों ने शासन प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। महामलपुर गांव निवासी शिव कुमार सिंह ने कहा कि किसानों हितों की बात कहकर सत्ता में आई केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों के समस्याओं की अनदेखी कर रही है। खाद बीज की मंहगाई ऊपर से नहरों में पानी के अभाव के बावजूद किसी तरह अन्न पैदा किया जा रहा तो गांव और क्षेत्र में विचरण कर रहे ऐसे छुट्टा मवेशी एक झटके में ही उनकी गाढ़ी मेहनत की कमाई चट कर जा रहे हैं। छुट्टा पशु पर अंकुश लागाए जाने का कोई ठोस उपाय नहीं किया जा रहा है। रमाशंकर सिंह ने कहा जहां अन्य क्षेत्रों में पशु हाता बनाकर अंकुश लगाया जा रहा है वहीं क्षेत्र में घूम रहे ऐसे पशुओं पर कोई लगाम नहीं लगाया जा रहा है। झुंड के साथ खेतों में पहुंच रहे ऐसे जानवर फसलों को नेस्तनाबूत कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि शासन और प्रशासन से बार-बार गुहार लगाया गया पर कोई कार्रवाई नहीं हुई जिससे किसानों को आंदोलन करने पर विवश होना पड़ रहा है। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी ने दो दिन का समय मांगते हुए किसी तरह से सड़क जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed