फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   मादक पदार्थों की बिक्री के विरोध में निकाली रैली

मादक पदार्थों की बिक्री के विरोध में निकाली रैली

Tue, 08 Jan 2019 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jan 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
मादक पदार्थों की बिक्री के विरोध में निकाली रैली
चुनार। हेरोइन, गांजा की बिक्री के विरोध में रविवार को नगर के प्रबुद्धजन सड़क पर उतरे और रैली निकाली। जन जागरूकता रैली निकालने के साथ सभा का भी आयोजन हुआ। रैली को अवकाश प्राप्त अधिशासी अधिकारी राधे मोहन श्रीवास्तव ने कोतवाली तिराहे से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जो सर्राफा बाजार, चौक बाजार, गोलाबाजार आदि मार्गो से होते हुए रस्तोगी तिराहे पर पहुंचा जहां सभा आयोजित हुई। सभा के दौरान वक्ताओं ने कहा कि पुलिस संरक्षण में खुलेआम नगर में मादक पदार्थों की बिक्री की जा रही है जिससे युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है। नगर के गली मुहल्लों में अनाधिकृत रूप से धड़ल्ले से शराब की बिक्री व उसकी खरीद की जा रही है। रैली सभा का नेतृत्व कर रहे वरिष्ठ पत्रकार राजेन्द्र मिश्र ने अपने संबोधन में कहा कि अगर समय रहते अतिघातक मादक पदार्थों की बिक्री पर रोक नही लगायी गयी तो नगर के प्रबुद्ध लोग गांधीवादी तरीके से पुलिस प्रशासन के खिलाफ सत्याग्रह शुर करेगें। सभा ो कृष्ण कुमार सिंह (पप्पी) डा0 सत्यवान श्रीवास्तव, नंद किशोर तिवारी, रेनू श्रीवास्तव आदि ने भी संबोधित किया। इस दौरान नगर के वरिष्ठ अधिवक्ता सत्येन्द्र नाथ दिवेदी ,पूर्व पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा, डा0 डीके अवस्थी, डा0 विपुल रस्तोगी, साहित्यकार कमलेश्वर प्रसाद कमल, डा0 मनोज श्रीवास्तव, संतोष यादव, औषधीश रस्तोगी,रामदुलारे प्रजापति आदि प्रमुख मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed