फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   विकास कार्यो में लापरवाही न होगी क्षम्य

विकास कार्यो में लापरवाही न होगी क्षम्य

Fri, 02 Nov 2018 12:20 AM IST
Updated Fri, 02 Nov 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
विकास कार्यो में लापरवाही न होगी क्षम्य
मिर्जापुर। शासन की प्राथमिकताओं में शामिल विकास कार्यों और योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दास्त नही की जाएगी। यदि कहीं से गड़बड़ी की शिकायतें मिलीं तो कार्रवाई की जाएगी। गुरुवार को अपने कार्यालय में ग्राम विकास और ग्राम पंचायत अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान खंड विकास अधिकारी सिटी नीरज दुबे ने यह चेतावनी दी। खंड विकास अधिकारी ने ग्राम पंचायतवार प्रधानमंत्री आवास, शौचालय व मनरेगा की समीक्षा की। शिथिलता पाए जाने पर बीडीओ ने कुछ ग्राम पंचायत एवं विकास अधिकारियों को फटकार लगाई। कहा प्रत्येक दशा में पीएम आवास व शौचालय पूरे होने चाहिए। उन्होंने सचिवों को हिदायत देते हुए का कि क्षेत्र का भ्रमण कर विकास कार्यो पर नजर रखें जाएं। किसी भी प्रकार की कमियां पाए जाने पर संबंधित सचिव जिम्मेदार होंगे। एडीओ आईएसबी प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, एडीओ एसके गुलाबचंद, एडीओ धर्मेंद्र कुमार निषाद प्रधान सहायक उबैर्दुरहमान, चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव, कौशलेंद्र राय, राजेश कुमार मिश्र, श्रीकांतधर द्विवेदी, अक्षैवरनाथ यादव, अरुण कुमार मिश्र, सुरेंद्रनाथ दुबे, कृणशंकर पांडेय, सुजीत कुमार, गगन सोनी, मूलचंद यादव, उमेश यादव, तरुण भारती, संत कुमार अमरजीत चौहान आदि ग्राम पं चायत एवं विकास अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed