{"_id":"5b8c288042c7924637250049","slug":"171535912064-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छानबे क्षेत्र की उपेक्षा न होगी बर्दाश्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छानबे क्षेत्र की उपेक्षा न होगी बर्दाश्त
Updated Sun, 02 Sep 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिगना। युवा शक्ति सेना के कार्यकर्ताओं ने विकास कार्य की मांग लेकर छानबे ब्लाक के विभिन्न गांवों में रविवार को बाइक जुलूस निकाला। कार्यकर्ताओं ने नदिनी से बाइक यात्रा शुरू की। क्षेत्र के नौगांव, निफरा, खम्हरिया, रैपुरी, तेलियानी, नीबी गहरवार आदि गांवों से होते हुए उन्होंने लोगों को जागरूक किया।
जुलूस के माध्यम से रामपुर जोपा गंगा नदी पर पुल, गैपुरा जोपा मार्ग पर गैपुरा ओवरब्रिज, राजकीय महाविद्यालय स्थापना व छनवर में सिंचाई सुविधा और उद्योग लगाने की मांग की। बाइक जुलूस का समापन जोपा में सभा के साथ हुआ। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि छानबे क्षेत्र भारी आबादी के बावजूद विकास के क्षेत्र में काफी पिछड़ा हुआ है। कोई कल कारखाना न होने के कारण क्षेत्र में बेरोजगारों की संख्या काफी अधिक है। वक्ताओं ने अब तक के चुने गए जन प्रतिनिधि विकास के लिए बड़े बड़े दावे भरते है पर हकीकत में यहां कुछ भी विकास नहीं हुआ है। चेतावनी दी कि यदि मांग पर अमल नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा। रैली में दिनेश कुमार शुक्ल, शिव दत्त, भारत सिंह, जय शंकर मिश्र, मटरू शुक्ल, मनेंद्र यादव, विकास गुप्ता, आलोक सिंह, सूरज पांडेय, विपिन मिश्र, लक्ष्मण प्रसाद, विवेक कुमार व रोहित मिश्र सहित दर्जनों संख्या में क्षेत्र के युवा शामिल रहे।