फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   छठवें दिन साइकिल यात्रा पहुंचा चचेरी चुनार मोड़

छठवें दिन साइकिल यात्रा पहुंचा चचेरी चुनार मोड़

Wed, 15 Aug 2018 02:12 AM IST
Updated Wed, 15 Aug 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
छठवें दिन साइकिल यात्रा पहुंचा चचेरी चुनार मोड़
मिर्जापुर। सपा के प्रजातंत्र बचाओ-देश बचाओ साइकिल जनसंदेश यात्रा छठे दिन पूर्व विधायक जगतंबा पटेल ने सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव, सुरेंद्र सिंह पटेल, देवी प्रसाद चौधरी के साथ चचेरी मोड़ चुनार से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अपने निर्धारित रास्ते से होते हुए जमुई वाया इमिलिया चट्टी पहुंची, जहां कार्यकर्ताओं ने यात्रियों का जोरदार स्वागत किया। इमिलिया चट्टी पर आयोजित सभा में जिलाध्यक्ष आशीष यादव ने कहा कि आगामी 20 अगस्त को प्रत्येक तहसील में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया है, जिसमें भाजपा के विफलताओं को उजागर किया जाएगा। तत्पश्चात् साइकिल यात्रियों का जत्था इमिलिया चट्टी वाया अहरौरा होते हुए अहरौरा पहुंचा, जहां यात्रियों का स्वागत किया गया। इस दौरान ब्रम्हदेव तिवारी, संतोष यादव, रणजीत यादव, राजहंस बहेलिया, प्रमोद केशरी, सदानंद यादव सहित आकाश यादव, अनुराग तिवारी, जगदीश्वर राजपूत, दिलीप गुप्त, धीरेंद्र सिंह, वाहिद अली, पंकज उपाध्याय एवं सपा के जिला प्रवक्ता स्वामी शरण दूबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed