फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   रास्ता व जल निकासी समस्या के निदान को किया प्रदर्शन

रास्ता व जल निकासी समस्या के निदान को किया प्रदर्शन

Fri, 22 Jun 2018 11:08 PM IST
Updated Fri, 22 Jun 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
रास्ता व जल निकासी समस्या के निदान को किया प्रदर्शन
मिर्जापुर। सिटी ब्लॉक के चंदईपुर गांव के लोगों ने सड़क निर्माण और जलनिकासी की व्यवस्था करने की मांग को लेकर शुक्रवार को धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य फूलमती देवी ने कहा कि रेलवे की ओर से बनाई जा रही रेल लाइन पर सड़क बनाने के साथ जल निकासी व्यवस्था होनी चाहिए। अगर जलनिकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो तीन हजार की आबादी वाला लखमापुर गांव जलमग्न हो जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी रेलवे प्रशासन कार्यदायी संस्था जीएमआर की होगी। कहा कि रेलवे के अधिकारियों ने वादा किया था कि आवागमन हेतु रास्ते और जलनिकासी की व्यवस्था की जाएगी लेकिन रेलवे प्रशासन अपने वादे से मुकर रहा है। शिवकुमार सोनकर ने कार्यदायी संस्था जीएमआर कंपनी की मनमानी पर रोष जताते हुए कहा कि मांगों को पूरा नहीं किया गया तो ग्रामीण आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। प्रदर्शन में संपूर्णानंद, शिवकुमार सोनकर, जेपी सरोज, प्रभु सरोज, कोमल सरोज शामिल रहीं।

ग्रामीणों ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल को मांग पत्र सौंपा था। इसपर उन्होंने त्वरित कार्यवाही करते हुए रेलवे विभाग के प्रतिनिधि डा. एसपी पटेल और अपने सहयोगी रामकुमार विश्वकर्मा को मौके पर भेजा। रेलवे की तरफ से रेलवे के डीएफसीसी के अधिकारी ओपी श्रीवास्तव टीम के साथ मौके पर पहुंचे। रेलवे प्रतिनिधि डा. एसपी पटेल ने डीएफसीसी के प्रोजेक्ट मैनेजर नवीन से फोन पर वार्ता कर लखमापुर गांव में बन रही नई रेलवे लाइन पर ग्रामीणों की मांगो को अवगत कराते हुए सड़क और जलनिकासी व्यवस्था करने की बात कही थी। प्रोजेक्ट मैनेजर ने उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed