{"_id":"5b2d33f84f1c1b214d8b7e80","slug":"171529689080-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुएं में मिला लापता बालका का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुएं में मिला लापता बालका का शव, हत्या की आशंका
Updated Fri, 22 Jun 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अदलहाट। थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव के सिवान में काली माता मंदिर के पास स्थित कुएं से शुक्रवार को एक सप्ताह से गायब किशोर छात्र का शव बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची अदलहाट पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बालक की हत्या की आशंका जताते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
हाजीपुर गांव के सिवान शुक्रवार की सुबह एक महिला गोबर फेंकने गई थी। महिला के साथ एक लड़का भी था। लौटते समय रास्ते में एक कुएं से दुर्गंध आने पर उसमें झांककर देखा तो एक किशोर का शव उतराया हुआ था। महिला ने तत्काल मामले की जानकारी ग्रामीणों को दी। घटना की जानकारी गांव में होते ही सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक महेंद्र प्रसाद यादव पहुंचे और गांव के लोगों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाया। शव को देखते ही बालक के पिता कमालुद्दीन ने अपने पुत्र इमरान (13 वर्ष) के रूप में पहचान की। परिवार के लोगों ने बताया कि इमरान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हाजीपुर में कक्षा आठ का छात्र था। 17 जून को घर से शाम पांच बजे खेलने के लिए नहर पर गया था। देर शाम तक घर नहीं पहुंचा तो उसकी खोजबीन शुरू की गई लेकिन वह नहीं मिला। उसके बारे में पता करने के लिए रिश्तेदारों से भी संपर्क किया गया। फिर भी उसका पता नहीं चल पाया। इससे लोगों की चिंता बढ़ गई। कई स्थानों पर खोजबीन करने के बावजूद इमरान नहीं मिला तो कमालुद्दीन ने 20 जून को थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी। शुक्रवार को बेटे का शव कुएं में मिलने पर पिता ने अज्ञात लोगों पर उसकी हत्या कर शव को कुएं में फेंकने की आशंका जताते हुए थाने में तहरीर दी।