फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   गणतंत्र दिवस की तैयारी में जुटे छात्र-छात्राए

गणतंत्र दिवस की तैयारी में जुटे छात्र-छात्राए

Wed, 24 Jan 2018 12:15 AM IST
Updated Wed, 24 Jan 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस की तैयारी में जुटे छात्र-छात्राए
एसएन पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस की तैयारी करते बच्चे
मिर्जापुर। गणतंत्र दिवस पर स्कूलों और शिक्षण संस्थानों में विविध कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इसको लेकर स्कूलों में बच्चों द्वारा जोर शोर से तैयारियां की जा रही हैं। एसएन पब्लिक एंड हास्टल स्कूल में बच्चों ने गणतंत्र दिवस की तैयारियां शुरू की हैं। बच्चे दिन भर योग आदि की तैयारियों में जुटे रहे। वहीं पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड पर कर्मचारी मैदान को साफ करने में जुटे रहे।
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर कार्यक्रम के लिए नगर के संस्कार पब्लिक स्कूल, किड्जी स्कूल आदि में बच्चों द्वारा अभ्यास किया गया। वहीं अध्यक्ष व जिलाधिकारी बिमल कुमार दुबे की पहल पर उत्तर प्रदेश भारत स्काउट गाइड के तत्वावधान में गणतंत्र दिवस पर राजकीय इंटर कॉलेज में अपरान्ह एक बजे से कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसके लिए जिला स्काउट प्रशिक्षक कुलदीप शुक्ला, जिला गाइड प्रशिक्षक सत्यंबदा सिंह, जिला व्यायाम शिक्षक विनोद यादव के निर्देशन में दिन भर राजकीय इंटर कॉलेज में तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। जिसमें स्काउट गाइड द्वारा मार्च पास्ट, कलर पार्टी, तंबू निर्माण, रोल प्ले, सांस्कृतिक, फूड और प्राथमिक चिकित्सा का प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर जिले में विविध कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिलाधिकारी विमल कुमार दुबे के अनुसार प्रात: साढ़े छह बजे से मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा और गिरजाघरों में पूजा और सामूहिक प्रार्थना सभा होगी। इसके साथ ही प्रात: सात बजे से जीडी बिनानी कॉलेज से क्रास कंट्री रेस आयोजित किया गया है। उन्होंने बताया कि साढ़े सात बजे से प्रभात फेरी, शहीद उद्यान में शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण, प्रात: साढ़े आठ बजे से सहकारी तथा गैर सरकारी संस्थानों पर ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके बाद साढ़े नौ बजे से पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड पर ध्वजारोहण और पुलिस के जवानों द्वारा परेड किया जाएगा। इसके साथ ही अस्पतालों में मरीजों को फल वितरण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed