{"_id":"5a089d244f1c1b70548bcc16","slug":"171510513956-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां विंध्यवासिनी का दश्रन कर भक्त हुए निहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां विंध्यवासिनी का दश्रन कर भक्त हुए निहाल
Updated Mon, 13 Nov 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विंध्याचल। अगहन मास की नवमी तिथि पर मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन करने के लिए भक्तों का रेला उमड़ पड़ा। भक्त मां का एक झलक पाने के लिए कतारबद्ध खड़े रहे। कपाट खुलते ही मां के जयकारे के साथ भक्तों की कतारें आगे बढ़ने लगी। मंगला आरती के बाद से दर्शन पूजन का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। मां के भक्तों से
मंदिर परिसर गुलजार रहा। गंगा घाट पर स्नान करने वालों का तांता लगा रहा।
रविवार को विंध्यधाम भक्तों से पटा रहा मां क भक्त हाथों में माला, फूल, नारियल, चुनरी लेकर मंदिर की ओर बढ़ते रहे। भक्तों के जयकारे से क्षेत्र गुंजायमान ोि उठा। इस दौरान भक्त झांकी से तो कोई गर्भ गृह में जाकर अपनी अपनी हाजिरी लगाई। इसके बाद मंदिर परिसर में विराजमान समस्त देवी देवताओं की परिक्रमा करते हुए हवन कुंड में आहुति डाली तथा मंगल कामना व सुख समृद्धि की कामना की। महिलाएं पुरुष बच्चे श्रद्धा भाव से मां विंध्यवासिनी मंदिर में पहुंचकर मां का भव्य स्वरूप देखकर निहाल हो उठे। दर्शन पूजन करने के उपरांत मां के भक्तों ने त्रिकोण परिक्रमा भी किया। काली खोह स्थित मां काली माता, अष्टभुजा पहाड़ पर स्थित मां अष्टभुजी देवी एवं राम घाट घाट स्थित मां तारा देवी का दर्शन पूजन कर भक्तों ने मां का आशीर्वाद लिया।