{"_id":"59a856934f1c1b5c738b4966","slug":"171504204435-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइब्रर लाइब्रेरी के लिए छात्रों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइब्रर लाइब्रेरी के लिए छात्रों का प्रदर्शन
Updated Fri, 01 Sep 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। बरकछा स्थित राजीव गांधी दक्षिणी परिसर में छात्रों ने गुरुवार को धरना प्रदर्शन किया। छात्र परिसर में साइबर लाइब्रेरी खोलने की मांग कर रहे थे। छात्रों ने प्रदर्शन के बाद प्रोफेसर इंचार्ज के नाम संबोधित पत्रक मुख्य सुरक्षाधिकारी मनोज कुमार सिंह को सौंपा। प्रोफेसर इंचार्ज साकेत कुशवाहा ने कहा कि परिसर में साइबर लाइब्रेरी खोलने की प्रक्रिया काफी समय से चल रही है, जल्द ही कार्य पूरा होते ही छात्र-छात्राओं को लाभ मिलेगा। छात्रों के हितों को लेकर वह प्रयासरत है।
छात्र सत्यवीर सिंह बागी ने कहा कि लाइब्रेरी में बुक स्टाक कमरे के खुलने का समय प्रात: आठ बजे से शाम छह बजे तक हो, जिससे छात्र-छात्राएं अपनी जरूरत के अनुसार किताबें ले सकें। लाइब्रेरी का समय प्रात: आठ बजे से रात्रि आठ बजे तक किया जाए। लाइब्रेरी में बंद पड़े समाचार पत्रों और किताबों को पुन:चालू कराया जाए। वाई फाई के दौरान छात्र-छात्राओं को मिलने वाले एक जीबी के दौरान चार जीबी डाटा बढ़ाया जाए। छात्र-छात्राओं ने कहा कि लाइब्रेरी रविवार को भी खोली जाए, जिससे वह लाभान्वित हो सकें। वहीं मुख्य सुरक्षा अधिकारी मनोज सिंह ने कहा कि छात्र-छात्राओं की मांगों को पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे वह निर्बाध रूप से पढ़ाई कर सकें और परिसर का नाम रौशन करें। धीरेंद्र सिंह, मानस मिश्रा, विशाल मिश्रा, गनेश, ऋषभ जायसवाल, इंद्रजीत पाल, अविनाश कुमार, श्यामसुंदर, दीप प्रकाश राणा, कुलदीप तिवारी, निहाल दूबे, संदीप मौर्य आदि मौजूद रहे।