फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   कांग्र्रेस कमेटी के सदस्यों ने दिया कलेक्ट्रेट में धरना

कांग्र्रेस कमेटी के सदस्यों ने दिया कलेक्ट्रेट में धरना

Sun, 06 Aug 2017 12:12 AM IST
Updated Sun, 06 Aug 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
कांग्र्रेस कमेटी के सदस्यों ने दिया कलेक्ट्रेट में धरना

विज्ञापन
मिर्जापुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी के वाहन के ऊपर गुजरात में हुए पथराव से क्षुब्ध कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जिला मुख्यालय पर पहुंच कर धरना दिया। इस दौरान शहर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारेबाजी भी की।
धरना के बाद आयोजित संक्षिप्त सभा को संबोधित करते हुए शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अब्दुल वहीद ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार सत्ता के मद मेें चूर हो कर विपक्षियों पर दबाव बना कर लोकतंत्र की हत्या कर रही है। यही वजह है कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के वाहन पर पथराव किया। कहा कि यह हमला राहुल गांधी को जनहित के मुद्दों से पीछे हटाने के लिए किया गया। भाजपा यह नहीं चाहती है कि जनता की आवाज को उठाने दिया जाय। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य स्वरूप चंद सिंह ने हा कि कांग्रेस सदैव किसानों, नौजवानों , महिलाओं के हितों की लड़ाई लड़ती रही है। इसी भय के कारण राहुल गांधी पर हमला किया जा रहा है। कहा कि देश के लोग तमाशा देख रहे हैं कि कैसे केंद्र की भाजपा सरकार विपक्षियों को प्रताड़ित कर रही है। हम कांग्रेसजन इसे कत्तई बर्दाश्त नहीं करेंगे। जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपने वालों में मुशील आलम अंसारी, छोटे खान, अर्चना चौबे, जमील अहमद, संतोष ओमर, राजेन्द्र विश्वकर्मा, संजय यादव, अंकित अग्रहरी, संतोष यादव, आकाश सोनकर, भईया लाल कसेरा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विकास खंड चील्ह तिराहे पर शनिवार को कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के वाहन पर गुजरात में हुए पथराव के विरोध में प्रधानमंत्री का पुतला फूंक कर विरोध जताया। । जिला उपाध्यक्ष राजधर दूबे ने कहा कि गुजरात में राहुल गांधी की हत्या की साजिश रची गई थी। लोकतंत्र की हत्या करने वाली गुजरात सरकारी की चारो ओर निंदा हो रही है। विपक्ष की आवाज को दबाने वाली केेंद्र सरकार जनता का भारी नुकसान कर रही है। अशोक गुप्ता ने कहा कि सरकार निरकुंश और तानाशाह हो गई है। भारत को विकास के रास्ते पर नहीं बल्कि विनाश के रास्ते पर ले जा रही है। पुतला दहन करने वालों में भारतेंदु यादव,रामनाथ दुबे, हाफिज, तेजू यादव,शिवप्रकाश बिंद, संजय सिंह, ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed