फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   सफाई कर्मचारियों ने पालिकाध्यक्ष का किया घेराव

सफाई कर्मचारियों ने पालिकाध्यक्ष का किया घेराव

Sat, 24 Jun 2017 12:55 AM IST
Updated Sat, 24 Jun 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
सफाई कर्मचारियों ने पालिकाध्यक्ष का किया घेराव

विज्ञापन
मिर्जापुर। विनियमितीकरण की मांग पूरी नहीं होने से नाराज सफाई कर्मचारी शुक्रवार को आक्रोशित हो गए। आक्रोशित सफाई कर्मचारियों ने लालडिग्गी स्थित जलकल विभाग कार्यालय पर पालिकाध्यक्ष राजकुमारी खत्री का घेराव किया। घेराव की जानकारी होने पर जिलाधिकारी विमल कुमार दूबे, नगर मजिस्ट्रेट और एसडीएम सदर अविनाश त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और सफाई कर्मचारियों को समझाया। डीएम के आश्वासन के बाद सफाई कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन और क्रमिक अनशन समाप्त कर दिया।

घंटाघर स्थित नगर पालिका परिषद कार्यालय पर सफाई कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन 15वें दिन भी जारी रहा। सफाई कर्मचारी विनियमितीकरण की मांग को लेकर उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ के तत्वावधान में लगातार क्रमिक अनशन कर रहे हैं। क्रमिक अनशन के दौरान स्वायत्त शासन कर्मचारी संघ अध्यक्ष पप्पू लाल नेे कहा कि नगर पालिका प्रशासन सफाई कर्मचारियों के जायज मांगों की अनदेखी कर रहा है। जिससे सफाई कर्मचारियों में काफी रोष है। सफाई कर्मचारियों का विनियमितीकरण करते हुए नियुक्ति पत्र दिया जाए। विनियमितीकरण नहीं होने पर सफाई कर्मचारियों ने आंदोलन को तेज करने की चेतावनी दी। हांलाकि डीएम के आश्वासन के बाद सफाई कर्मचारियों ने क्रमिक अनशन को समाप्त करने का निर्णय लिया। इस दौरान आनंद कसेरा, इम्तियाज, आशीष सुदर्शन, दुर्गा श्रीवास्तव, अश्वनी, राम बाबू, मीना, हुस्न बानो, गीता, तारा, मुन्नी, अमरनाथ, आशुतोष, कल्लू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed