फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   17 couples holding each other 's hands

17 जोड़ों ने पकड़ा एक दूजे का हाथ

Mon, 06 Apr 2015 12:33 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Mon, 06 Apr 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
17 couples holding each other 's hands

विज्ञापन
उ.प्र. वैश्य महासम्मेलन मिर्जापुर के तत्वावधान में रविवार को लालडिग्गी स्थित मिलन पैलेस में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया।

ब्राम्हणाें ने फूलाें से सजे 17 मंडपाें में 17 जोड़ाें का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विवाह रस्म पूरा कराया। विवाह समारोह के दौरान सभी जोड़ाें ने अग्नि को साक्षी मानकर एक साथ जीने-मरने की कसमें खाईं।

सामूहिक विवाह संपन्न होने के उपरांत वर-वधुओं को उपहार भेंट कर उनकी विदाई की गई।

नगर के बेलतर स्थित अग्रसेन भवन से सांयकाल चार बजे भव्य रथ पर सवार 17 दूल्हाें की बारात बड़े ही धूमधाम से नगर के लालडिग्गी स्थित मिलन पैलेस के लिए निकली।
विज्ञापन


बैंडबाजा, डीजे, शहनाई, ढोलताशा के बीच रथ पर विराजमान दूल्हाें की छटा देखते ही बन रही थी। गाजे-बाजे के साथ निकली बारात का नगर में जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया। बारात अग्रसेन भवन से उठ कर नगर के डंकीनगंज, चौबेटोला, तुलसी चौक, पेहटी का चौराहा, गिरधर का चौराहा, वासलीगंज, खजांची का चौराहा, घंटाघर, बसनही बाजार, धुंधीकटरा, गुड़हट्टी बाजार, मुकेरी बाजार, गणेशगंज होते हुए लालडिग्गी स्थित मिलन पैलेस पर पहुंचा, जहां बारातियाें का बड़े ही जोश के साथ माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिलन पैलेस परिसर में बने 17 भव्य मंडपों में विधि-विधान से पंडित रामलाल त्रिपाठी के नेतृत्व में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विवाह संपादित कराया गया।

तत्पश्चात् जयमाल कार्यक्रम के तहत सभी वर-वधु एक दूसरे के गले में जयमाल डाल कर परिणय सूत्र में बंधे। वैश्य बंधुओं ने सभी नवविवाहितों को आशीर्वाद प्रदान कर उनके सुखमय वैवाहिक जीवन की कामना की।


समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि उ.प्र. वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व कैबिनेट मंत्री डा. नीरज वोरा ने कहा कि ऐसे आयोजनाें से वैश्य के विभिन्न उपवर्गों में एक दूसरे वर्गों में शादी करने का प्रोत्साहन मिलता है।

विशिष्ट अतिथि उ.प्र. सरकार के सूचना आयुक्त पीएस गुप्त ने कहा कि  सामूहिक विवाह से दहेज रहित शादी व एक सभ्य समाज का निर्माण होता है।

समारोह की अध्यक्षता करते हुए वैश्य महासम्मेलन के अध्यक्ष बंशीधर अग्रवाल ने कहा कि विगत नौ वर्षों से यह आयोजन कराया जा रहा है।

सभी वर-वधुओं को आशीर्वाद देते हुए महासम्मेलन के अध्यक्ष ने समारोह को सफल बनाने के लिए सभी वैश्य बंधुआें को बधाई दी।

 विशिष्ट अतिथि महासम्मेलन महिला प्रभाग की प्रदेश अध्यक्ष मिथिलेश अग्रवाल व वरिष्ठ समाजसेवी अनिल सी जैन ने वर-वधुओं को आशीर्वाद दिया।

कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी ओपी गुप्त ने किया। कार्यक्रम संयोजक मदन गोपाल सोनी व नरेश जी बरनवाल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed