फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   सवा लाख मतदाता हस्ताक्षर अभियान का डीएम ने किया शुभारंभ

सवा लाख मतदाता हस्ताक्षर अभियान का डीएम ने किया शुभारंभ

Sun, 28 Apr 2019 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
सवा लाख मतदाता हस्ताक्षर अभियान का डीएम ने किया शुभारंभ
मिर्जापुर। विंध्य योग सेवा धाम के तत्वावधान में सवा लाख मतदाता हस्ताक्षर अभियान का शुुभारंभ नगर के शहीद उद्यान से शनिवार को किया गया। जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संकल्प पत्र पर हस्ताक्षर कर आयोजित रैली को हरी झंडी दिखलाकर रवाना किया।
विज्ञापन

रैली में सभी छात्र-छात्राओं ने मतदान-महादान, सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो आदि का नारे लगाते हुए नगर के नारघाट, गउघाट, संकठाघाट, त्रिमुहानी, पसरहट्टा, बसनई बाजार होते हुए घंटाघर पहुंचे। रैली से पूर्व लोकतंत्र के महापर्व की सफलता का मंत्र देते हुए जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने कहा, इसमे वजीर और फकीर का महत्व एक समान है। सभी को अपने मतदान का अवश्य प्रयोग किया जाना चाहिए। संस्थापक योगी भोलानाथ ने मतदान के महत्व को गिनाया। उन्होंने कहा, कि मतदान दिवस को उत्सव की तरह से मनाया जाना चाहिए। कार्यकम को मुख्य महिला केंद्रीय प्रभारी संगीता व्यास, कजली गायिका अजीता श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन डा. गणेश प्रसाद ने किया। इस अवसर पर सेंट जोसेफ,, राजस्थान इंटर कालेज के साथ ही विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं समेत शिवलाल अवस्थी, राजेंद्र गोयनका, सुदामा मौर्य, शिवराम शर्मा, सुनीता मिश्रा, रमेश पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed