फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   वनकर्मियों ने आग व पटाखा फोड़कर भगाया तेंदुआ

वनकर्मियों ने आग व पटाखा फोड़कर भगाया तेंदुआ

Mon, 25 Mar 2019 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
वनकर्मियों ने आग व पटाखा फोड़कर भगाया तेंदुआ
मड़िहान। शनिवार की रात सोनभद्र के नौगढ़वा जंगल में वन विभाग की टीम ने पटाखा फोड़कर मिर्जापुर क्षेत्र के मड़िहान जंगल की तरफ तेंदुआ भगाया गया। तेंदुए के भय से जंगलों की तरफ ग्रामीणों का आवागमन पूरी तरह बंद हो गया है।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह बलुई बंधी की तरफ शौच के लिए निकला नौगढ़वा निवासी रामबाबू तेंदुए के हमले में घायल हो गया था। इसके बाद दोनों जनपद के सीमावर्ती गांवों में तेंदुए की खबर फैली तो ग्रामीण सक्रिय हुए। सूचना पर प्रभागीय वनाधिकारी के नेतृत्व में वन विभाग की टीम पहुंची। जंगल क्षेत्र से तेंदुआ भगाने की प्लानिंग तैयार की गई। अंधेरा होते ही टीम के साथ सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मशाल जलाकर पटाखा फोड़ते हुए हांका कराया गया। जंगल में जानवर तो कहीं नहीं दिखा किन्तु घोरावल के क्षेत्रीय वनाधिकारी एसके राम ने बताया कि मिर्जापुर क्षेत्र के जंगल में भगा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed