फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   भरत मिलाप की भवं्य झांकियां देखने उमड़े नगरवासी

भरत मिलाप की भवं्य झांकियां देखने उमड़े नगरवासी

Thu, 01 Nov 2018 01:02 AM IST
Updated Thu, 01 Nov 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
भरत मिलाप की भवं्य झांकियां देखने उमड़े नगरवासी

विज्ञापन



मिर्जापुर। श्री त्रिमोहानी रामलीला कमेटी की ओर से भरत मिलाप की मनोहारी झांकियों को देखने दर्शकों की भीड़ उमड़ी। इससे पहले त्रमोहानी पर प्रभु श्रीराम-भरत मिलन का भावपूर्ण दृश्य देख भक्तों की आंखें नम हो उठीं।

मंगलवार की मध्य रात्रि के बाद से सप्तमी भरत मिलाप की झांकियां निकलनी शुरू हुई, जिसे देखने नगर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों से बड़ी संख्या में नर-नारी व बच्चे पहुंचे हुए थे। एक हाथी, चार घोड़ा, एक बैंडबाजा, तीन ढोल ताशा व 14 डीजे के साथ निकली। करीब 20 भव्य झांकियों की छटा देखते ही बन रही थी। जिस रास्ते से झांकियां जा रही थीं, उस रास्ते पर की गई सजावट एक अलौकिक छटा बिखेर रही थी। झांकियों में कीनाराम, वशिष्ठ मुनि, माता काली, शंकर-पार्वती, महिषासुर मर्दिनी, रानी पद्मावती, राम-केवन संवाद, अंगद-रावण संवाद, मां तुझे सलाम, रामसेतु, कृष्ण-राधा, माखनचोर श्रीकृष्ण, श्रीराम दरबार, सांई बाबा, नाग-नथैया, पंचमुखी हनुमान जी, भैरव बाबा आदि दर्शकों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी रही। इस दौरान श्री त्रिमोहानी रामलीला कमेटी के अध्यक्ष ओम प्रकाश चौरसिया, मंत्री राजेश कुमार जोशी, उपाध्यक्ष शिव कुमार मुंदड़ा, टीएन शुक्ला, उप मंत्री अजीत मैनी, कोषाध्यक्ष मनोज मैनी, आय व्यय निरीक्षक प्रभात मजूमदार, विजय सिंहानिया, आशीष धवन, अविनाश धवन, सुरेश गुप्ता, आनंद गुप्ता, छेदीलाल गुप्ता, मनीष शर्मा आदि का सराहनीय योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed