{"_id":"5bd8abd9bdec22695707023a","slug":"161540926425-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंध लगाकर चोरों ने एक लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेंध लगाकर चोरों ने एक लाख की चोरी
Updated Wed, 31 Oct 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पड़री। क्षेत्र के अघवार गांव में सोमवार की रात चोरों ने सेंध लगाकर पूरे मकान को खंगालते हुए एक कमरे में रखे 25 हजार रुपये नगदी समेत करीब एक लाख रुपये के सामान चोरों ने गायब कर दिया। सुबह घटना की जानकारी होने पर गृहस्वामी ने थाने में पहुंचकर घटना की तहरीर दी। पुलिस मामले की छानबीन कर लौट गई।
अघवार गांव निवासी लखंदर पांडेय के मकान में सोमवार की रात चोरों ने पीछे से सेंध लगाकर आंगन में घुस गए। पूरे कमरे को खंगालते हुए एक कमरे में रखे 25 हजार रुपये नगदी तथा 75 हजार रुपये के चांदी के जेवरात व कपड़ा आदि चुरा ले गए। सुबह नींद खुलने पर गृहस्वामी लखंदर पांडेय को घटना की जानकारी हुई तो उसने पुलिस को बताया। परिजनों ने बताया के घर का सदस्य मनीष बाहर रहकर कार्य करता है। इन दिनों वह घर पर आया हुआ था। शनिवार को बैंक से 25 हजार रुपये एलआईसी में जमा करने के लिए निकाला था। बुधवार को पैसा जमा करना था। इसी बीच पैसा चोरी हो गई।