{"_id":"5b8c2a7e42c792466408db9d","slug":"161535912574-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालय निर्माण में बरती गई अनियमितता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौचालय निर्माण में बरती गई अनियमितता
Updated Sun, 02 Sep 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
मिर्जापुर। विकास खंड छानबे के अरंगी सरपत्ती में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत बन रहे शौचालयों के निर्माण में अनियमितता का मामला प्रकाश में आया है। सहायक विकास अधिकारी पंचायत हलिया की जांच के दौरान मामले का खुलासा हुआ। जांच के दौरान एडीओ पंचायत हलिया ने विरोही गांव के अरंगी सरपत्ती के हंसराज की शिकायत सही मिली। उन्होंने पाया कि ग्राम पंचायत में 274 व्यक्तिगत शौचालय बनवाने के लिए लगभग 32 लाख 88 हजार रूपया जारी किया गया। जिसमें से 227 शौचालयों के निर्माण के लिए लगभग 27 लाख रूपया जारी किया जा चुका है। जांच के दौरान 28 अगस्त तक 140 शौचालयों का निर्माण कराया गया है, जबकि शेष 87 शौचालयों के निर्माण की धनराशि लगभग 10 लाख 44 हजार रूपया का दुरुपयोग पकड़ा गया है। वहीं 18 अगस्त तक ग्राम निधि खाते में पांच लाख 57 हजार रूपया अवशेष बचा है। निरीक्षण के दौरान 62 शौचालय अपूर्ण पाए गए। वहीं 96 शौचालयों का फर्जी तरीके से अपलोड किया जाना मिला। वहीं 132 शौचालय अभी भी अनिर्मित है। पता यह भी चला है कि मामला खुलने के बाद बैक डेट में लाभार्थियों चेक दिया जा रहा है।
सहायक ग्राम पंचायत अधिकारी हलिया रमेश उपाध्याय ने कहा कि विकास खंड छानबे के ग्राम पंचायत अरंगी सरपत्ती में शिकायत की जांच के दौरान स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत शौचालय निर्माण में काफी अनियमितता मिली है। मामले की जांच रिपोर्ट कार्रवाई के लिए मुख्य विकास अधिकारी को सौंपी गई।
विज्ञापन
सहायक ग्राम पंचायत अधिकारी हलिया रमेश उपाध्याय ने कहा कि विकास खंड छानबे के ग्राम पंचायत अरंगी सरपत्ती में शिकायत की जांच के दौरान स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत शौचालय निर्माण में काफी अनियमितता मिली है। मामले की जांच रिपोर्ट कार्रवाई के लिए मुख्य विकास अधिकारी को सौंपी गई।
विज्ञापन