फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   आगमन ऐप से हो रहा आउट ऑफ स्कूल बच्चों का सर्वे

आगमन ऐप से हो रहा आउट ऑफ स्कूल बच्चों का सर्वे

Tue, 28 Aug 2018 01:05 AM IST
Updated Tue, 28 Aug 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
आगमन ऐप से हो रहा आउट ऑफ स्कूल बच्चों का सर्वे
मिर्जापुर। आउट ऑफ स्कूल बच्चों का चिन्हांकन मोबाइल ऐप आगमन से हो रहा है। आगमन ऐप से छह से 14 वर्ष के स्कूल छोड़ चुुके अथवा प्रवेश लेने के बाद स्कूल नही जा रहे बच्चों का घर घर जाकर सर्वे किया जा रहा है। इसके लिए शिक्षा निदेशक बेसिक डा. सर्वेंद्र विक्रम बहादुर सिंह द्वारा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिशा निर्देश जारी किया गया है।
विज्ञापन

शैक्षिक सत्र 2018-19 में परिषदीय विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के नामांकन के लिए स्कूल चलो अभियान चलाया गया था। नामांकन के बाद छह से 14 वर्ष के सभी छात्र-छात्राओं का स्कूल में प्रवेश कराना है। जिससे छह से 14 वर्ष का कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित नही रहने पाए। जिला समन्वयक सामुदायिक शिक्षा चंद्रशेखर आजाद ने बताया कि आगमन ऐप से सर्वेक्षण के दौरान वर्तमान स्थिति का भी पता चलेगा। कहा कि एसएमसी, शिक्षक और शिक्षामित्रों द्वारा किया जा रहा है। बीते 21 से 25 अगस्त तक चले सर्वेक्षण के दौरान आंकड़ा एकत्र किया गया। सोमवार को सर्वेक्षण में लगे कर्मचारियों द्वारा आकंड़ा एकत्र किया गया। इनके आंकड़ों का विश्लेेषण सात सितंबर को किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आगमन ऐप से सर्वेक्षण कार्य पूरा होने के बाद 10 सितंबर तक रिपोर्ट शिक्षा निदेशक को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed