फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   मोदी के आगमन की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा प्रशासन

मोदी के आगमन की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा प्रशासन

Sat, 14 Jul 2018 12:44 AM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
मोदी के आगमन की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा प्रशासन
मिर्जापुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जनपद में चार माह में दूसरी बार 15 जुलाई को आगमन हो रहा है। प्रधानमंत्री की तैयारियों को जिला प्रशासन अंतिम रूप देने में जुट गया है। वहीं, भाजपा और अपना दल पदाधिकारियों पर भीड़ जुटाने का जिम्मा सौंपा गया है। पदाधिकारियों की मानें तो चंदईपुर में होने वाली जनसभा के लिए एक लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों का जिलाधिकारी अनुराग पटेल, मुख्य विकास अधिकारी प्रियंका निरंजन, एडीएम राजितराम प्रजापति, नगर मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा, एसडीएम सदर सविता यादव ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तैयारियों को ससमय पूरा करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि बरसात के मद्देनजर किसी प्रकार की कमी नही होने पाए। बरसात को देखते हुए अधिकारी सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर लें, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी।
विज्ञापन


सड़कों की तेजी से हो रही है मरम्मत
मिर्जापुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने के पूर्व विकास खंड सिटी के चंदईपुर की सड़कों के साथ ही गलियों को भी दुरस्त किया जा रहा है। इसके लिए विभाग द्वारा युद्घ स्तर पर कार्य किया जा रहा है। वर्षो से जर्जर सड़कों को विभाग द्वारा दिन रात काम करके चमकाया जा रहा है। इसके लिए मजदूर दिन रात काम कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री का कार्यक्रम
मिर्जापुर। जनपद में आगामी 15 जुलाई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन हो रहा है। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्रम जारी किया गया है। इसके अनुसार, मुख्यमंत्री 10.50 पर चंदईपुर हेलीपैड, 11 से 12 बजे तक चंदईपुर स्थित कार्यक्रम स्थल पर लोकार्पण और शिलान्यास तथा इसके बाद 12.15 तक चंदईपुर हेलीपैड से वाराणसी के लिए रवाना होंगे।

मोदी के कार्यक्रम को बनाए सफल
मिर्जापुर। पुतलीघर स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष बालेंदुमणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में शुक्रवार को बैठक हुई। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को सफल बनाने पर चर्चा की गई। उन्होंने कहाकि पदाधिकारी और कार्यकर्ता अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे। जिससे कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके। बैठक में चुनार विधायक अनुराग सिंह, विनोद शंकर पांडेय, प्रदीप सोनकर, विष्णु सोनकर आदि मौजूद रहे।


भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाला बाइक जुलूस
मिर्जापुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल के नेतृत्व में मोटर साइकल जुलूस निकाला। मोटर साइकल जुलूस घंटाघर से शुरू होकर शुक्लहा तक गया। बाइक जुलूस के माध्यम से लोगों को कार्यक्रम में आने के लिए प्रेरित किया गया। बाइक जुलूस में नगर अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी, नितिन विश्वकर्मा, संजय यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed