फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   विन्ध्यधाम एंव बुंदेलखन्ड में कृतिम वर्षा प्लान होगा तैयार

विन्ध्यधाम एंव बुंदेलखन्ड में कृतिम वर्षा प्लान होगा तैयार

Thu, 12 Jul 2018 01:12 AM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
विन्ध्यधाम एंव बुंदेलखन्ड में कृतिम वर्षा  प्लान होगा तैयार
विंध्याचल। सूखा क्षेत्र होने के कारण विंध्याचल और बुंदेलखंड में 5.50 करोड़ की लागत से कृत्रिम वर्षा का प्लान तैयार किया गया है। किसानों के सामने सिंचाई की समस्या न पैदा हो, इसके लिए कानपुर आईआईटी, यांत्रिक विभाग और वैज्ञानिकों के बनाई नई तकनीक से कृत्रिम वर्षा कराकर खेतों की सिंचाई कराई जाएगी। सिंचाई के लिए जिले में बाणसागर परियोजना तैयार हो चुकी है। ये बातेें सिंचाई व सिंचाई यांत्रिक मंत्री धर्मपाल सिंह ने बुधवार को मां विंध्यवासिनी के दर्शन पूजन के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहीं।
विज्ञापन

सिंचाई यांत्रिक मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन की तैयारियों का जायजा लिया। हलिया ब्लॉक के अदवा बैराज का स्थलीय निरीक्षण करने के बाद उन्होंने अधिकारियों को समय से तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से बुंदेलखंड और विंध्याचल क्षेत्र में 5.50 करोड़ की लागत से कृत्रिम बारिश कराई जाएगी। विंध्याचल और बुंदेलखंड क्षेत्र सूखा क्षेत्र होने के कारण सरकार की प्राथमिकता में हैं। मिर्जापुर जिले को पानी की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। बाणसागर परियोजना से मिर्जापुर और इलाहाबाद के किसानों को सिंचाई के लिए पानी की समस्या से मुक्ति मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के महोबा जिले में पानी की बहुत बड़ी समस्या थी। वहां लोगों को टैंकरों से पानी मुहैया कराया जाता था। सरकार ने महोबा की पानी की समस्या को समाप्त कर दिया है। बताया कि पर ड्रॉप मोर ग्राफ पद्धति थोड़ी महंगी है। इसे सामान्य किसान प्रयोग नहीं कर सकते लेकिन यह पद्धति किसानों के लिए काफी लाभदायक है। सीमांत एवं लघु सीमांत योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के सभी बड़े किसानों को 80 फीसदी का अनुदान दिया जाएगा । उन्होंने बताया कि 35 हजार राजकीय नलकूप हैं और सरकार की तरफ से मंडल में एक नलकूप मॉडल के रूप में फ्री में दिया जाएगा। ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की कोई समस्या ना हो। देश व प्रदेश में मोदी और योगी की सरकार है। प्रदेश की योगी सरकार ने किसानों के हित में अत्यंत लाभकारी योजनाएं चलाई हैं।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री ने सुबह दस बजे मां विंध्यवासिनी के दर्शन पूजन किए। मंदिर परिसर में विराजमान समस्त देवी देवता के दर्शन पूजन कर हवन कुंड की परिक्रमा की। इस मौके पर नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, मड़िहान विधायक रमाशंकर पटेल , मनोरथ द्विवेदी, चित्रसेन मिश्र के अलावा भाजपा कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंचाई यांत्रिक मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि योगी सरकार ने किसानों के लिए सिंचाई समितियां बनाने की तैयारी की है जिसका चुनाव दिसंबर 2018 तक करा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसमें जल प्रबंधन समिति का चुनाव कराया जाएगा। इसके तहत तीन समितियां बनाई जाएंगी। पहला रजवा समिति दूसरा कुलाबा समिति और तीसरा अल्पिका समिति का चुनाव होगा। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची तैयार कर लिया गया है। इसमें वही मतदाता शामिल किए जाएंगे जो नहरों से सिंचाई कार्य करते हैं। चुनाव जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक की देखरेख में सिंचाई विभाग की ओर से कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed