{"_id":"5a95a6ab4f1c1ba3378b66c0","slug":"161519756971-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली पर्व के दौरान रहेंगी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली पर्व के दौरान रहेंगी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
Updated Wed, 28 Feb 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। होलिका दहन पहली मार्च को होगा। होली दो मार्च को मनाई जाएगी। होलिका दहन के दौरान हुड़दंग और विवाद न हो, इसके लिए जिले के 2050 होलिका स्थलों में प्रत्येक पर एक सिपाही और एक होमगार्ड की तैनाती की गई है। होली के दिन डीजे बजाने का कार्रवाई की जाएगी।
होली को देखते हुए कड़ी सुरक्षा का इंतजाम किया गया है। थाने की फोर्स के अलावा मोबाइल टीम का गठन किया गया है जो भ्रमण कर शांति व्यवस्था का जायजा लेती रहेगी। क्यूआरटी को लगाया गया है। प्रत्येक होलिका पर एक सिपाही व एक होमगार्ड को तैनात किया गया है। साथ ही हल्का इंचार्ज दरोगा को फोर्स के साथ भ्रमण करने को कहा गया है। थानाध्यक्षों और सीओ को भी अपने फोर्स के साथ लगातार क्षेत्र में भ्रमण करते रहने का निर्देश दिया गया है। होली के दिन डीजे बजाने पर पाबंदी लगाई गई है। अगर कोई डीजे बजाते हुए पाया तो उसका डीजे जब्त कर लिया जाएगा। हालांकि साउंड बाक्स बजाया जा सकता है। तीन थाना क्षेत्रों में होली पर निकलने वाले जुलूस को देेखते हुए पुलिस बल तैनात किया जाएगा। विंध्याचल में चार उपनिरीक्षक, दो हेड कांस्टेबल, 25 आरक्षी, एक प्लाटून पीएसी, दो टीयर गार्ड, दो एपी, चार ट्रैफिक पुलिस के सिपाही तैनात रहेंगे। कछवां में निकलने वाले जुुलूस में तीन उपनिरीक्षक, दो हेडकांस्टेबल, 15 आरक्षी, दो सेक्शन पीएसी तथा दस होमगार्ड लगाए गए हैं।
होली और जुलूस के दिन विंध्याचल और शहर कोतवाली क्षेत्र के गंगा घाटों पर एक एक सिपाही को तैनात किया गया है, ताकि गंगा स्नान के दौरान किसी प्रकार की दुर्घटना नहीं होने पाए। एसपी आशीष तिवारी ने बताया कि होली के पर्व पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। किसी ने अराजकता फैलाने का प्रयास किया तो उसके विरुद्घ कड़ी कार्रवाई होगी। वह खुद भ्रमण कर सुरक्षा की जानकारी लेते रहेंगे।