{"_id":"59caa4074f1c1b78548b48b1","slug":"161506452487-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वितरण में अनियमितता बरत रहा कोटेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वितरण में अनियमितता बरत रहा कोटेदार
Updated Wed, 27 Sep 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनार। अनाज वितरण में अनियमितता के खिलाफ बगहां गांव के निवासियों ने चनार तहसील पर प्रदर्शन किया। एसडीएम सुनील मिश्रा को पत्रक देकर शिकायत की जांच कराने और कोटे को निरस्त करने की मांग की।
ग्रामीणों ने एसडीएम को दिए शिकायती पत्र में कहा कि गांव के कोटेदार सुरेन्द्र सिंह व ग्राम प्रधान की मिलीभगत से गांव के तमाम अपात्रों का राशन कार्ड बनवा दिया गया है। जिससे राशन कार्ड के पात्र लाभार्थियों को अनाज नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि कोटेदार द्वारा बरती जा रही अनियमितता के विरुद्ध ग्रामीणों ने लगभग एक माह पूर्व शिकायती प्रार्थना पत्र दिया था लेकिन एआरओ गांव में मामले की जांच पड़ताल जाकर करने की बजाए, घर बैठे ही प्रार्थना पत्र का निस्तारण कर दिया। ग्रामीणों ने मांग किया कि कोटेदार के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए दूकान निरस्त की जाय। गांव में चौपाल लगा कर सुनवाई बाद कोटे की दूकान का आवंटन कराया जाय। उपजिलाधिकारी ने मामले की जांच करने का निर्देश तहसीलदार चुनार को दिया है। इस दौरान शैलेंद्र, वीरेंद्र कुमार, अरूण, ज्योति सिंह, विकास आदि मौजूद रहे।