{"_id":"5995e36d4f1c1bdb098b4730","slug":"161502995309-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पालिका चुनाव की बढ़ी सरगर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पालिका चुनाव की बढ़ी सरगर्मी
Updated Fri, 18 Aug 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनार। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष एवं वार्डों के सभासद के चुनाव आगामी नवंबर माह में होने की सूचना मिलते ही चुनाव लड़ने वाले संभावित उम्मीदवार सक्रिय हो चुके हैं। चुनार नगर पालिका में हुए नए वार्ड परिसीमन के आधार पर नगर में कुल 25 वार्ड हैं, जो शासन के अनुरूप आरक्षित होंगे। इसी तरह अभी तक अध्यक्ष के लिए आरक्षण की तस्वीर साफ नहीं होने से कई उम्मीदवार अभी शासन की आरक्षण सूची का इंतजार कर रहे हैं।
चुनार में पिछले पालिका चुनाव में अध्यक्ष पद पिछड़ी महिला के लिए आरक्षित रहा। इसी तरह वार्ड के 50 प्रतिशत सामान्य एवं सामान्य महिला के 27 प्रतिशत पिछड़ा वर्ग के लिए शेष 23 प्रतिशत अनुसूचित जाति पुरुष एवं महिला के लिए सुरक्षित था। समझा जा रहा है कि इस बार भी वार्डों का उसी अनुपात में आरक्षण किया जाएगा। ऊहापोह सिर्फ नगर पालिका अध्यक्ष पद को लेकर बना हुआ है। चुनाव के जानकारों का मानना है कि पिछले कई चुनाव से यह पद कभी पिछड़ा पुरुष तो कभी महिला होता चला आ रहा है तो इस बार इस पद का सामान्य के होने की संभावना ज्यादा बन रही है। वही कई चुनाव लड़ चुके अनुभवी लोग मानते हैं कि इस बार चुनार पालिका अध्यक्ष अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित होगा। बहरहाल हाईकोर्ट के आदेश से नगर निकाय चुनाव की सरगर्मी तेज होती जा रही है। निवर्तमान सभासद एवं नये उम्मीदवार दोनों अपने अपने चुनावी वादों एवं हथकंडों के साथ वार्ड में अपना प्रचार प्रसार आरंभ कर दिया है। वही दूसरी ओर अध्यक्ष पद के उम्मीदवार भी आगामी चुनाव में उतरने की अपनी रणनीति बनाने में लग गए हैं। बता दें कि चुनार नगर पालिका में पिछले चुनाव में कुल मतदाताओं की संख्या 28 हजार रही, जो आगे बढ़ने के आसार है। अधिशासी अधिकारी सीपी सिंह ने बताया कि नई मतदाता सूची का कार्य अपने अंतिम चरण में है, जल्द ही उसका प्रकाशन कर दिया जाएगा।