फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित

ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित

Fri, 18 Aug 2017 12:27 AM IST
Updated Fri, 18 Aug 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित
हलिया। स्थानीय विकास खंड के ब्लॉक प्रमुख पद के लिए दिए गए अविश्वास प्रस्ताव पर ब्लॉक सभागार में गुरुवार को मतदान कराया गया, जिसमें उपस्थित 70 बीडीसी सदस्यों में से अविश्वास के पक्ष में 67 मत पड़े, वहीं दो सदस्यों ने मतदान का बहिष्कार किया। मतदान के बाद गणना के दौरान एक मतपत्र सादा पाया गया। इस प्रकार ब्लॉक प्रमुख ज्ञानेंद्र सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया।
विज्ञापन

विगत दिनों हलिया ब्लॉक के 72 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने प्रमुख ज्ञानेंद्र सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया था । इसके बाद ही 17 अगस्त को प्रस्ताव पर चर्चा व मतदान कराने की तिथि निर्धारित की गई थी। मतदान के दौरान विकास खंड में 113 बीडीसी सदस्यों में से मात्र 70 सदस्य ही उपस्थित हुए। गुरुवार को पूर्वाह्न 11 बजे से शुरू हुई चर्चा और मतदान दोपहर दो बजे संपन्न हुआ। इसके बाद दो बजे से तीन बजे तक मतों की गणना कराई गई । पीठासीन अधिकारी एसडीएम लालगंज लल्लन राम ने अविश्वास के पक्ष में 67 मत पड़े होने की घोषणा की । अविश्वास के लिए हुई चर्चा और मतदान के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे । इस दौरान तीन स्थानों पर चेक पोस्ट बनाई गई थी । त्रिस्तरीय जांच पड़ताल के चलते अफरा तफरी मची रही । इस दौरान ब्लॉक प्रमुख ज्ञानेंद्र सिंह, डीपीआरओ बालेशधर दूबे, तहसीलदार ओपी पांडेय, बीडीओ संजय कुमार पांडेय, पुलिस क्षेत्राधिकारी बृजेश त्रिपाठी सहित पुलिस व पीएसी के जवान मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed