फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   अस्पताल में लिए जा रहे भर्ती शुल्क को बंद कराने के लिए सपा करेगी आंदोलन

अस्पताल में लिए जा रहे भर्ती शुल्क को बंद कराने के लिए सपा करेगी आंदोलन

Sat, 12 Aug 2017 01:11 AM IST
Updated Sat, 12 Aug 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
अस्पताल में लिए जा रहे भर्ती शुल्क को बंद कराने के लिए सपा करेगी आंदोलन

विज्ञापन
मिर्जापुर। मंडलीय चिकित्सालय में लिए जा रहे 34 रुपये भर्ती शुल्क को बंद कराने के लिए सपा आंदोलन करेगी। इसके लिए रणनीति बनाने के निर्देश दिए गए हैं। बीजेपी हर मुददे पर फेल हो गई है। इस सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है। अपराध तेजी से बढ़ रहा है। विकास पूरी तरह से ठप हो चुका है। लोगों को रोजगार के लिए इधर उधर भटकना पड़ रहा है। ये बाते उन्नाव के एमएलसी सुनील सिंह उर्फ साजन ने शुक्रवार की दोपहर लोहिया ट्रस्ट में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने वर्ष 2017 के दौरान चुनाव में सबका साथ सबका विकास का नारा देते हुए कहा था कि कानून व्यवस्था में सुधार लाया जाएगा। युवाओं को रोजगार दिए जाएंगे। सभी की भागीदारी होगी। लेकिन चुनाव जीतते हुए योगी सरकार अपना वादा भूल गई और सिर्फ दो जातियों का विकास करने में जुट गई जो जनता के सामने है। थानों व उच्चाधिकारियों के पद पर दो ही जाति के लोग तैनात किए जा रहे है अन्य प्रतीक्षा सूची में डाल दिए जा रहे है। प्रदेश में आए दिन हत्या, लूट, छिनैती, बलात्कार की घटना हो रही है। एक लाख 72 हजार शिक्षकों को कोर्ट से मायूसी मिलने के बाद इन्हें राहत देने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया। जिससे उनका भविष्य अंधेरे में चला गया है। बीजेपी सरकार में भगवा के नाम पर आतंक मचा हुआ है। हर कोई डर रहा है। पहली बार ऐसा हुआ है कि जब इस सरकार में खुद पुलिस भी सुरक्षित नहीं है। उसे पार्टी के कार्यकर्ता व विधायक की पीट दे रहे है। इससे समझा जा सकता है कि कानून व्यवस्था कितना खराब हो चुका है। योगी सरकार ने ट्रांसर्फर पोस्टिंग को उद्योग बना लिया है। विधानसभा में मिले पाउडर को विस्फोटक बताकर लोगों में दहशत पैदा कर रही है। योगी सरकार अपराधियों को जेल भेजने की बात कही थी लेकिन अभी तक एक भी अपराधी जेल नहीं गया है। क्योंकि अगर ऐसा हुआ सीएम व डिप्टी सीएम समेत 143 भाजपाइयों पर अपराधिक मामले दर्ज है उन्हें भी जेल जाना पड़ेगा। इस सरकार में जनता को बिजली, पानी, रोजगार समेत कुछ नहीं मिल रहा है। इस दौरान जिलाध्यक्ष आशीष यादव, सुरेंद्र पटेल, जवाहर मौर्या, स्वामीशरण दूबे, राजू चौबे, राजा बाबू मिश्रा, लल्लू शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed