{"_id":"598dff214f1c1bde5b8b46a9","slug":"161502478113-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंगदान करने को बच्चों ने निकाली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंगदान करने को बच्चों ने निकाली रैली
Updated Sat, 12 Aug 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अहरौरा । अंगदान महादान का नारा लगा कर नगर के स्कूली छात्र छात्राओं ने शुक्रवार की सुबह रैली निकाला और अंगदान करने के लिए लोगों को जागरूक किया। विश्व अंग दान दिवस के अवसर पर नगर पालिका इंटर कालेज, जय हिंद विद्या मंदिर इंटर कालेज और गंगा देवी बालिका इंटर कालेज के छात्र छात्राओं ने रैली मे बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। जय हिंद विद्या मंदिर इंटर कालेज के छात्र छात्राओं को प्रधानाचार्य यूपी सिंह, जय प्रकाश मिश्र और मीरा सिंह ने हरी झंडी दिखाकर नगर में रैली को रवाना किया। स्कूल के बच्चों ने हाथों में तख्ती लेकर रैली के माध्यम से लोगो को अंग दान के महत्व को बताया। नगर के पट्टी कला से शुरू हुई रैली सम्मेतर, खड़ंजा, चौक बाजार, सत्यानगंज, नई बाजार बस स्टेंड से वापस विद्यालय परिसर पहुंच कर रैली समाप्त हुआ। इस दौरान वीरेंद्र श्रीवास्तव, महेंद्र सिंह, रवींद्र नाथ तिवारी, सत्यनारायण सिंह, दर्शन सिंह सहित शिक्षक और विद्यालय के छात्र छात्राए मौजूद रहे ।