{"_id":"595d37854f1c1b87098b46cc","slug":"161499281285-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रिंटेड कागजों पर नहीं बेंचे खाद्व पदार्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रिंटेड कागजों पर नहीं बेंचे खाद्व पदार्थ
Updated Thu, 06 Jul 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिलाधिकारी बिमल कुमार दूबे के निर्देशन पर खाद्य सुरक्षा और औषधि विभाग के अभिहीत अधिकारी मानिकचंद्र ने बुधवार को कई दूकानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान रमईपट्टी स्थित अशोका स्वीट्स में साफ सफाई नहीं होने पर कड़ी नाराजगी जताया। उन्होंने प्रोपराइटर वीरेंद्र यादव को निर्देश दिया कि प्रिंटेड कागज पर खाद्य पदार्थ नहीं बेचें, साथ ही कर्मचारियों का छह-छह महीनें पर स्वास्थ्य परीक्षण कराएं। कर्मचारियों को हैंडग्लब भी दें, जिससे सफाई रहे। इसके बाद उन्होंने रामबाग स्थित दिलावर कुरैशी, घंटाघर स्थित इलियास, रतनगंज स्थित सैफतुल्ला और संगमोहाल स्थित मन्नू कुरैशी के बकरे की मीट की दूकान पर छापा मारा। छापे के दौरान सभी दूकानें बिना लाइसेंस की संचालित होती मिलीं। अभिहीत अधिकारी ने सभी दूकानों को तत्काल बंद कराया और पंजीकरण कराने के बाद ही दूकान खोलने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बिना लाइसेंस के खाद्य पदार्थों की बिक्री कत्तई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे लोगों के खिलाफ अभियान चला कर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुधीर कुमार राय, एसपी तिवारी और सहायक रामधनी मौजूद रहे।