{"_id":"595be3314f1c1b8e5d8b456a","slug":"161499194161-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों ने निकाली स्कूल चलो रैली 1","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों ने निकाली स्कूल चलो रैली 1
Updated Wed, 05 Jul 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीखड़, कछवां (मिर्जापुर) । जिले के सीखड़ एवं मझवां ब्लॉक के विभिन्न विद्यालयों में मंगलवार को स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकाली गई। इस दौरान ग्राम प्रधानों ने रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। सीखड़ में पूर्व माध्यमिक विद्यालय मवैया, प्राथमिक विद्यालय प्रथम एवं द्वितीय व प्राथमिक विद्यालय मिसिरपुरा के बच्चों द्वारा स्कूल चलो अभियान की रैली निकाली गई। रैली को ग्राम प्रधान रुपेश सिंह ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। रैली में बच्चों ने न छूटे अबकी बार, शिक्षा है सबका अधिकार, आधी रोटी खाएंगे स्कूल रोज जाएंगे सहित कई अन्य नारे लगाते हुए चल रहे थे। बच्चे वन महोत्सव और स्वच्छता अभियान से जुड़ी तख्तियां लिख कर हाथ में लेकर चल रहे थे। कछवां में पूर्व माध्यमिक विद्यालय कछवां, प्राथमिक विद्यालय प्रथम,द्वितीय व प्राथमिक विद्यालय बरैनी, भैसा, कनकसराय, बजहां के बच्चों ने स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकाली। एबीएसए मनीष पांडेय ने हरी झंडी दिखा कर रैली को रवाना किया। रैली में शामिल मम्मी पापा हमें पढ़ाओ, स्कूल चल कर नाम लिखाओ आदि नारे लगाते हुए चल रहे थे। शहर भ्रमण करने के बाद बच्चे वापस स्कूल पहुंचे। इस मौके पर धीरज पांडेय, नीरज पांडेय, अजय कुमार,मनोज राय, इंद्र भूषण उपाध्याय, मांडवीशर्मा, संजय तिवारी, रेखा सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन