फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   बाल संप्रेक्षण गृह के बंदियों ने देर रात किया बबाल

बाल संप्रेक्षण गृह के बंदियों ने देर रात किया बबाल

Wed, 14 Jun 2017 12:35 AM IST
Updated Wed, 14 Jun 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
बाल संप्रेक्षण गृह के बंदियों ने देर रात किया बबाल
विज्ञापन

मिर्जापुर। नगर के मोर्चाघर स्थित बाल संप्रेक्षण गृह के बंदियों ने सोमवार की रात वहां फैली दुर्व्यवस्था को लेकर जमकर बवाल किया। बाल बंदी खराब खाना दिए जाने, भीषण गर्मी में भी पंखा नहीं चलाने का विरोध जताने पर होमगार्ड द्वारा गाली गलौज करते हुए मारपीट करने पर नाराज थे। रात करीब दो बजे मचे बवाल की खबर लगते ही एएसपी नक्सल, सीओ नगर व शहर कोतवाली के साथ पहुंचे और मामले को शांत कराया। सुरक्षा के तौर पर एक दोरागा, एक सिपाही तथा नौ होमगार्ड तैनात कर दिए गए हैं।
बता दें कि बाल संप्रेक्षण गृह मोर्चाघर में इस समय कुल 48 बाल बंदी हैं, लेकिन बाल गृह में उनको रखने के लिए 30 बेड ही हैं। निर्धारित संख्या से अधिक बंद चल रहे बंदियों का आरोप था कि उनको मानक के अनुरूप भोजन नहीं दिया जाता है। भीषण गर्मी पड़ने के बावजूद पंखा नहीं चलाया जाता है। इसके अलावा यहां मिलने वाली अन्य सुविधाएं भी नहीं दी जाती हैं। बाल गृह में फैली दुर्व्यवस्था को दूर करने की मांग करने पर यहां तैनात अधिकारी व कर्मचारी गाली गलौज करते हुए मारते पीटते हैं। आरोप यह भी लगाया कि कुछ कर्मचारी देर रात शराब पीकर बंदियों के साथ अभद्र व्यवहार करते हैं। बताया कि दो दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है। फिर भी वार्ड में पंखा तक नहीं चल रहा है जबकि अधिकारियों द्वारा एसी लगाए जाने की बात कही जा रही है। सोमवार की रात भी इसी मामले की शिकायत की तो एक होमगार्ड ने बंदियों को डांटना फटकारना शुरू कर दिया। इसी बात को लेकर बंदी भड़क गए और हंगामा मचाने लगे। स्थिति बिगड़ते देख सुरक्षा कर्मियों ने तत्काल मामले से पुलिस के उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन हफीजुरहमान, सीओ नगर संजय सिंह, शहर कोतवाल वैभव सिंह व फतहां चौकी इंचार्ज पंकज सिंह पहुंच गए। बवाल मचा रहे बंदियों को समझा बुझा कर शांत कराया और सुरक्षा के लहजे से वहां फोर्स तैनात कर दी।
विज्ञापन

जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल कुमार सोनकर ने बताया कि बाल संप्रेक्षण गृह में एस लगाए जाने के बावजूद गर्मी को लेकर बाल बंदियों ने बवाल किया था। जहां तक खाने की बात है तो खाना मानक के अनुसार ही दिया जा रहा है। अन्य समस्याओं को दूर किए जाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed