फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   155 people donated blood in two days

Mirzapur News: दो दिनों में 155 लोगों ने किया रक्तदान

Mon, 25 Aug 2025 01:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
155 people donated blood in two days
ब्रह्माकुमारीज के ​शिविर में रक्तदान करते लोग। स्रोत- ब्रह्माकुमारीज
मिर्जापुर। ब्रह्माकुमारीज की ओर से प्रभु उपहार भवन में आयोजित दो दिवसीय रक्तदान शिविर के दूसरे दिन रविवार को 55 लोगों ने रक्तदान किया। दो दिनों का मिलाकर कुल 155 यूनिट रक्तदान हुआ। मिर्जापुर में अब तक का रिकॉर्ड रक्तदान है। शिविर के दूसरे दिन मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग आयोग सोहनलाल श्रीमाली, जॉइंट कमिश्नर उद्योग वीरेंद्र कुमार ने स्वयं भी रक्तदान किया। विंध्य फाउंडेशन, रॉबिन हुड आर्मी, श्री साईं परिवार सेवा संगठन व इनरव्हील क्लब के सक्रिय सहयोग से होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल वाराणसी की टीम ने सभी रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर रक्त संग्रह किया। सेवा केंद्र प्रभारी बीके बिंदु दीदी ने कहा कि क्तदान एक महान पुण्य कार्य है। यह निःस्वार्थ सेवा मानवता की सच्ची उपासना है। हर व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान कर दूसरों के जीवन को बचाने का सौभाग्य प्राप्त करना चाहिए। इस अवसर पर मनोज श्रीवास्तव,स्नेहलता, डॉ. अक्षय बत्रा, रवि शंकर साहू, आशुतोष दुबे , कृष्णानंद कसेरा, अभिषेक गुप्ता, शिवम जायसवाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed