{"_id":"5cc5f797bdec220729254b8d","slug":"151556477847-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य केंद्रों पर रहें चिकित्सक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य केंद्रों पर रहें चिकित्सक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में रविवार को डीएम ने मौसम को देखते हुए स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की। उन्होंने सीएमओ को निर्देश दिया कि मौसम में गर्मी की तेजी है। इसलिए सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर चाहे वह नगरीय हों या ग्रामीण, चिकित्सकों की उपस्थिति अनिवार्य है।
उन्होंने कहा कि चिकित्सकों की उपस्थिति के साथ ही दवाओं की उपलब्धता भी बनाए रखें। इसके साथ ही एनआरएलएम की योजनाओं के संचालन के लिए वित्तीय स्वीकृति के लिए बनाए गए प्रस्तावों की भी समीक्षा की। डीएम अनुराग पटेल ने कहा कि जो भी प्रस्ताव बनाएं जाएं वह शासन की मंशा के अनुरूप ही हों। इसके साथ ही जननी सुरक्षा योजना, एफआरयू योजनाओं के लिए विशेषज्ञों को आनलाइन आमंत्रण, पीएम सुरक्षित मातृत्व अभियान, हाइरिस्क प्रेगनेंसी का चिन्हीकरण, एनपीएलडीसीएस योजना सहित कई योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। सीडीओ प्रियंका निरंजन, सीएमओ डा. ओपी तिवारी सहित अन्य अधिकारी थे।