{"_id":"5c2baf72bdec2256e0515575","slug":"151546366834-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनमाने तरीके से वाहनों का चालान करने से लोगों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनमाने तरीके से वाहनों का चालान करने से लोगों में रोष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जमुई। चुनार क्षेत्र जमुई बाजार में यदि सामानों की खरीदारी करने अपने वाहन से आ रहे हैं तो आपको वाहन पकड़ने आधा किलोमीटर पैदल जाना पड़ सकता है। जी हां, एक पखवाड़े से बाजार में कुछ ऐसा ही हो रहा है। कजरहट चौकी प्रभारी द्वारा पहले बस स्टैंड, जीप व टैंपू स्टैंड को बाजार के बाहर कराया गया। इससे सवारियों को वाहन पकड़ने के लिए आधा किलोमीटर पैदल जाना पड़ रहा है। वहीं, बाजार में ग्राहकों के न आने से बाजार के लोगों के सामने भुखमरी की नौबत आ गई है।
नरायन साव, मोतीलाल, आत्मा राम सिंह व बबलू ने बताया कि बाजार से वाहन स्टैंडों को हटाने से बाजार की जहां रौनक बदल गई, वहीं दुकानदारों के समक्ष भुखमरी की नौबत आ गई है। पखवारे भर से बाजार में आने वाले लोगों के वाहनों का चालान भी मनमाने तरीके से किया जा रहा है। चुनार निवासी रामकेश सोनकर व राजकुमार ने बताया कि पिताजी का इलाज कराकर घर जा रहा था कि रास्ते में रुककर फल खरीदने लगा। इसी बीच चौकी प्रभारी ने वाहन का चालान कर दिया। चौकी प्रभारी राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि बाजार में जाम लग रहा था। इसलिए वाहन स्टैंड को बाजार से बाहर किया गया है। वाहन संचालकों का कहना है यदि बाजार में स्टैंड को वापस नहीं किया गया तो वे सभी सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन