फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   हलिया ब्लाक मुख्यालय पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

हलिया ब्लाक मुख्यालय पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Fri, 02 Nov 2018 12:29 AM IST
Updated Fri, 02 Nov 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
हलिया ब्लाक मुख्यालय पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
ड्रमंडगंज। सरकारी योजनाओं में ग्राम प्रधान व सचिव पर मनमानी का आरोप लगाते हुए भटपुरवा गांव के लोगों ने गुरुवार को हलिया ब्लाक मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने आवास, शौचालय और राशनकार्ड के लिए अपात्रों का चयन करने का आरोप लगाया। इस दौरान ग्रामीणों नारेबाजी करते रहे। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने कहा आवास, शौचालय व अंत्योदय कार्ड में ग्राम प्रधान व सचिव तथा कोटेदार की मिलीभगत से योजना का गरीबों की बजाए अपात्रों को पहुंचाया जा रहा है। ग्रामीणों में शामिल बैजनाथ, कृष्णा, मीना, रामखेलावन, जगरनाथ, दीनानाथ, छोटेलाल मौर्य, श्यामकली व रमापति का कहना है कि हम लोगों को राशन कार्ड 2003 में भूमिहीन होने के नाते जारी किया गया था लेकिन ग्राम प्रधान ने साजिशन सबका नाम कटवा दिया है। कहा प्रधान अपने परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों को गलत तरीके से सरकारी योजनाओं का लाभ दे रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि आवास व शौचालय के नाम पर प्रधान व सचिव की मिलीभगत से धन उगाही की जा है। कहा कि मामले की शिकायत तहसील दिवस से लेकर मुख्यमंत्री के पोर्टल पर की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed