{"_id":"5bd9f8a3bdec22696f008c38","slug":"151541011619-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नि:स्वार्थ भाव से लोगों की सेवा करते हैं स्काउट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नि:स्वार्थ भाव से लोगों की सेवा करते हैं स्काउट
Updated Thu, 01 Nov 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कछवां । पं.दीनदयाल उपाध्याय नगर पंचायत के कछवां के क्रिश्चियन स्कूल में भारत सरकार स्काउट गाइड की ओर से आयोजित तीन दिवसीय स्काउट गाइड का समापन कार्यक्रम संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि जिला स्काउट गाइड कमिश्नर डा. हरेंद्र कुशवाहा व विशिष्ठ अतिथि राजेश शर्मा एवं कछवा क्रिश्चियन स्कूल के प्रधानाध्यापक युशूरत्नम रहे।
प्रगतिशील प्रशिक्षण शिविर में बच्चों ने प्रार्थना, झंडा गीत, प्रतिज्ञा नियम एवं टेस्ट रंगोली, गांठ और बिना बर्तन भोजन बनाने की कला सीखी। इसमें 23 टोलियां बनाई गई। जिसमें पैरट टोली ने सभी कार्यक्रमों में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस दौरान कैंप फायर का आयोजन किया गया। जिसमें गाइड्स ने आकर्षक और मनमोहक प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि डॉ. हरेंद्र कुशवाहा ने कहा कि स्काउट गाइड सेवाभाव के लिए जाने जाते हैं। स्काउट नि:स्वार्थ भाव से लोगों की सेवा करते हैं। शिविर में वरिष्ठ ट्रेनर राजेश शर्मा ने गाइड को ध्वज शिष्टाचार, प्राथमिक चिकित्सा, गांठ-फांस बंधन आदि का प्रशिक्षण दिया। प्रथम स्थान पाने वालो में बच्चों में प्रीतिका श्रेया अर्पिता मुस्कान आकांक्षा वैष्णवी आर्य आर्य प ्रतिज्ञा आयुषी राजश्री रिया पूर्णिमा विनोद कुमार, ओमकार नाथ शुक्ल समेत प्रशिक्षक चंद्रकांत, मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे।