फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   रन फार यूनिटी के तहत भाजपाईयों ने जिले में लगाई दौड़

रन फार यूनिटी के तहत भाजपाईयों ने जिले में लगाई दौड़

Thu, 01 Nov 2018 12:16 AM IST
Updated Thu, 01 Nov 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
रन फार यूनिटी के तहत भाजपाईयों ने जिले में लगाई दौड़

विज्ञापन

मिर्जापुर। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती पर भाजपा की ओर से जिले के सभी विधान सभा क्षेत्रों में कार्यकम आयोजित किए गए। इस दौरान पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बुधवार रन फार यूनिटी के तहत दौड़ लगाते हुए एकता का संदेश दिया।
नगर विधान सभा क्षेत्र में नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल के नेतृत्व में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने घंटाघर से कलेक्ट्रेट तक दौड़ लगाई। इससे पहले मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल ने सरदार पटेल के मूर्ति पर माल्यार्पण की। दौड़ में नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल, जिला संयोजक मीडिया विकेश्वर प्रताप सिंह, नगर अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी, युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष गौरव उमर, नितिन विश्वकर्मा, काजू यादव, संजय यादव, प्रेमशीला सिंह, निर्मला राय, विनय सिंह समेत सैकड़ो लोग शामिल रहे।
विज्ञापन

लालगंज संवाददाता के अनुसार, विधान सभा छानबे में पटेल जयंती पर जिलाध्यक्ष बालेंदुमणि त्रिपाठी ने बापू उपरौध इंटर कालेज सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए भारी संख्या में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं संग रन फार यूनिटी कार्यक्रम के तहत इंटर कालेज से सिंचाई डांक बंगले तक दौड़ लगाई। इस दौरान छानबे विधाक राहुल प्रकाश कोल, मंडल अध्यक्ष संतोष दुबे, जय सिंह,विपुल सिंह, प्रितेश सिंह, इंद्र कुमार सिंह, गोपाल पांडेय, राजेंद्र पाठक, ज्ञानधर तिवारी, सुजीत मोदनवाल, देवीदास पांडेय, शिव बहाल दुबे आदि मौजूद रहे। मझवां विधान सभा में कार्यक्रम संयोजन डा सीएल नेतृत्व में बुधवार को मझवां विधान सभा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने विजयपुरा मोड से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुरुसंडी तक दौड़ का आयोजन कर एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मझवां विधायक सुचिस्मिता मौर्य, डा सीएल बिंद, राममूर्ति बिंद, विद्याधर तिवारी, शैलेश दुबे, कृष्ण कुमार अग्रहरी, राकेश सिंह, श्रीकांत पांडेय, सत्यदेव मिश्र, ज्ञान प्रकाश सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामनारायण बिंद, बुधीराम सोनकर, राजू दुबे, प्रमोद सिंह समेत हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजगढ़ संवाददाता के अनुसार, स्टैचू रन फॉर यूनिटी के तहत अनुसूचित मोर्चा के उपाध्यक्ष शीतला आचार्य के नेतृत्व में राजगढ़ विधायक रमाशंकर सिंह ने सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ पांच किलोमीटर दौड़ लगाई। शाहगंज तिराहे पर स्थित सरदार वल्लभ भाई प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान विधायक रमाशंकर सिंह, प्रदेश कार्य समिति सदस्य गंगासागर दुबे, भाजयुमो अध्यक्ष संतोष तिवारी, सूर्यवली सिंह ,जय प्रकाश सिंह, अनिल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed