{"_id":"5b9ffb86867a55013856a0ff","slug":"151537211270-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साथियों ने किया था ट्रक चालक की हत्या ं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साथियों ने किया था ट्रक चालक की हत्या ं
Updated Tue, 18 Sep 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विंध्याचल। क्राइम ब्रांच एवं विंध्याचल पुलिस ने चालक हत्याकांड में शामिल दो आरोपियों को विंध्याचल थाना क्षेत्र के अकोढ़ी गांव गौरी गणेश मंदिर के पास से रविवार की शाम साढ़े पांच बजे गिरफ्तार कर लिया। दोनों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किए गए बाका बरामद किया। पूछताछ में दोनों ने हत्या का कारण रुपये का लेनदेन और आशनाई चक्कर में चालक की हत्या की।
पुलिस अधीक्षक शालिनी ने पुलिस लाइन में पत्रकारों को बताया कि 12 सितंबर की रात विंध्याचल के अष्टभुजा पहाड़ पर विंध्याचल के भागदेवर गांव निवासी बब्बू कोल पुत्र कल्लू मेट की अज्ञात लोगों ने गला रेतकर हत्या कर दिया था। सुबह शव मिलने पर पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर अज्ञात लोगों के विरुद्घ हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों की तलाश में जुट गई थी। घटना का खुलासा करने के लिए एएसपी सिटी प्रकाश स्वरुप पांडेय और सीओ नगर संजय सिंह के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच प्रभारी रामस्वरूप वर्मा और विंध्याचल निरीक्षक अविनाश सिन्हा को लगाया गया। रविवार की शाम सूचना मिली कि बब्बू हत्याकांड में शामिल दो आरोपी कही भागने के लिए अकोढ़ी गांव के पास खड़े है। मौके पर पहुंची टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी सीताराम यादव पुत्र रमेश यादव निवासी भागदेवर एवं गोपाल बिंद पुत्र पन्नालाल बिंद निवासी अमरावती चौराह से पूछताछ किया गया तो सीताराम ने बताया कि परिवार के लोगों ने बब्बू से 50 हजार रुपया कर्ज लिया था। जिससे बब्बू का उसके घर पर आना जाना हो गया था। इसी दौरान घर के एक महिला से उसका अवैध संबंध हो गया। जिसकी विरोध जताया फिर भी नहीं माना। इससे उसको रास्ते से हटाने का प्लान बनाया गया। 12 सितंबर की रात बब्बू को फोन कर अमरावती चौराहे पर बुलाया गया। जहां उसे जमकर शराब पिलाने के बाद अष्टभुजा पहाड़ पर ले गया। वहां दोनों ने मिलकर बाका से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी और भाग गए।