फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   भाजपाजनों ने पीएम मोदी का मनाया जन्मदिन

भाजपाजनों ने पीएम मोदी का मनाया जन्मदिन

Tue, 18 Sep 2018 01:09 AM IST
Updated Tue, 18 Sep 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
भाजपाजनों ने पीएम मोदी का मनाया जन्मदिन
मिर्जापुर। भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 68वां जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर तिलक लगाया और केक काटकर उनके दीर्घायु की कामना की। लालडिग्गी में रोटरी क्लब मिर्जापुर गौरव के अध्यक्ष हिमांशु जायसवाल और चेतगंज वार्ड में केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने केक काटकर प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया।
विज्ञापन

इस दौरान अनुप्रिया पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का विकास हो रहा है। प्रधानमंत्री कि सोच का परिणाम है कि देश में गांव, गरीब और किसानों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। इस दौरान जिलाध्यक्ष रमाकांत पटेल, अखिलेश सिंह, सुभद्रा जायसवाल, विवेक केशरी, संगीता जायसवाल, नीलम जायसवाल, प्रेम कुमार लुडिया, बृजभूषण सिंह, राम कुमार विश्वकर्मा, नितिन विश्वकर्मा, संजय यादव, सीमा यादव, राजीव खत्री, मनोज मैनी, विशाल मालवीय, उमा बरनवाल, कौशल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

गनेशगंज में नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को शपथ दिलाई कि वे प्रधानमंत्री के आदर्शों पर चलकर पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा करेंगे। इस दौरान लाल बहादुर सिंह, श्याम सुंदर केसरी, उत्तर मौर्य, दिनेश तिवारी, राजेंद्र सिंह, विद्या तिवारी, आशुकांत चुनाहे, विनोद पांडेय, विकेश्वर प्रताप सिंह, प्रदीप सोनकर, उमेश गुप्ता, राजेश सोनकर, नरेश जायसवाल, गोवर्धन यादव, प्रीतम केशरवानी, संगीता मिश्रा, मृत्युंजय त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर विधायक रत्नाकर मिश्र की अध्यक्षता में तुलसी भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष बालेंदुमणि त्रिपाठी, चंद्रांशु गोयल, निर्मला राय, राज नाथ चौबे, नीलम मालवीय, रमा पांडेय, आशुतोष त्रिपाठी, वीरेंद्र मौर्य, सचिन जायसवाल आदि रहे। विश्व हिंदु जागरण परिषद द्वारा जोगियाबारी में रंजीत यादव की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान अनुपम सिंह, शशांक शेखर सिंह, रोहित तिवारी, गौरव गुप्ता आदि रहे। चुनार में भारतीय जनता पार्टी मंडल चुनार के तत्वावधान में नगर के प्रसिद्ध रामलीला मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 68 वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान नगर अध्यक्ष नंदलाल केशरी, रमेश चन्द्र साहू, अखिलेश मिश्रा, चन्द्रहास गुप्ता, वीके जौहरी आदि प्रमुख मौजूद रहे।
इनसेट
चलाया स्वच्छता अभियान, मरीजों में बांटे फल
मिर्जापुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर अनगढ़ वार्ड की दलित बस्ती में सोमवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया। नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल, नगर अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी, जिला मंत्री आशुकांत चुनाहे समेत भाजपा कार्यकर्ताओं ने सफाई कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन का तोहफा फिर से वर्ष 2019 में प्रधानमंत्री बनाकर कार्यकर्ता देंगे।

पड़री: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन पर मझवां विधायक सुचिस्मिता मौर्या ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पड़री पहुंचकर मरीजों में फल बांटे और उनका हाल जाना। चिकित्सकों को स्वास्थ्य केंद्र पर साफ सफाई कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की अगुवाई में देश तरक्की कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed