{"_id":"5b9ffa4e867a557f70416a51","slug":"151537210958-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव व गरीबो के उत्थान के लिए सरकार गंभीर: सुरेन्द्र विक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव व गरीबो के उत्थान के लिए सरकार गंभीर: सुरेन्द्र विक्रम
Updated Tue, 18 Sep 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। प्रदेश सरकार गरीबो के उत्थान व विकास के लिए गंभीर है। ये बातें विशेष सचिव व नोडल अधिकारी सुरेन्द्र विक्रम ने सोमवार को सिटी विकास खंड के लोहंदीकला गांव में आयोजित चौपाल के दौरान व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि गरीबो के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाएं हर हाल में पात्र व्यक्तियों तक पहुंचना चाहिए। कहा इस मामले शिथिलता कत्तई बर्दाश्त न की जाएगी।
चौपाल के दौरान विभिन्न विभागों से आए अधिकारियों ने गांव में चलाए जाने वाले योजनाओं के बावत ग्रामीणों के बीच विस्तार से बतलया जिस पर मिल रही सुविधाओं के बावत उन्होंने ग्रामीणों की जुबानी सुनकर संतोष व्यक्त किया। चौपाल के दौरान कई लाभार्थियों ने पेंशन से संबन्धित समस्याए बतलाई जिसपर उन्होंने समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि गांव में कैम्प लगाकर पेंशन योजना से वंचित लोगों के फार्म भरवाएं। चौपाल के दौरान विशेष सचिव ने मनरेगा, पीएम आवास, शौचालय, कृषि, पेंशन समेत सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में व्यापकतौर पर पूछताछ की। चौपाल में मुख्य विकास अधिकारी प्रियंका निरंजन, सीएमओ डा ओपी तिवारी, डीडीओ अजितेन्द्र नारायण, डीसी मनरेगा, बीडीओ सिटी नीरज दुबे, एडीओ पंचायत प्रदीप, चन्द्रप्रकाश श्रीवास्तव, कौशलेन्द्र राय, अक्षैवरनाथ यादव, शशिकांतधर द्विवेदी के अलावा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संतोष यादव मौजूद रहे।