{"_id":"5b3676ed4f1c1b694d8b9162","slug":"151530296045-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"26 लाभार्थियों से वसूले जाएंगे आवास के पैसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
26 लाभार्थियों से वसूले जाएंगे आवास के पैसे
Updated Fri, 29 Jun 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालगंज। चेतावनी देने के बाद भी प्रधानमंत्री आवास का निर्माण नहीं करा रहे 26 लाभार्थियों से आवास का पैसा वसूला जाएगा। बीडीओ ने ग्राम विकास और ग्राम पंचायत विकास अधिकारी को सरकारी धन की वसूल करने का निर्देश दिया है। कहा कि आवास को किसी भी दशा में पूर्ण किया जाएगा। इसके निर्माण में लापरवाही बरत रहे लाभार्थियों को किसी भी दशा में बख्शा नहीं जाएगा।
बैठक में बीडीओ ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास प्रत्येक दशा में बनेगा। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। आवास पूर्ण न कराने वाले 26 लाभार्थियों के विरुद्ध बीडीओ ने वसूली के लिए आरसी जारी की। सरकार के प्राथमिकता में शामिल प्रधानमंत्री आवास योजना को शत प्रतिशत पूर्ण कराने के लिए जिलाधिकारी द्वारा सख्त आदेश देने के बाद भी प्रधानमंत्री आवास को पूर्ण कराने में ऐसे 26 लाभार्थियों द्वारा दिलचस्पी नहीं दिखाई दी। ऐसे में सरकारी धन का दुरुपयोग होता देख खंड विकास अधिकारी विजय नाथ दुबे ने बैठक करके ऐसे लापरवाह लाभार्थियों के विरुद्ध बैठक कर कठोर कदम उठाते हुए धन वसूली के लिए आरसी भेजने का निर्णय लिया। खंड विकास अधिकारी ने ग्राम विकास एवं ग्राम पंचायत अधिकारी को जोर देते रहे की किसी भी हालत में प्रधानमंत्री आवास का लाभ गरीबों को मिलना चाहिए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं होगी। वह 26 लाभार्थियों से वसूली के लिए आरसी भेजने का निर्णय बैठक में लिया गया। इसमें जयकर कला गांव में रणजीत, राम सेवक, राम प्रसाद, दुबार कला में लखंदर, चुनमुन, गंगासायर कला के शिव कुमारी, जय प्रकाश, धसड़ा में शिवी देवी पत्नी ऋषिकेश यादव, बसही कला में राम सजीवन कोल, रागीनी, अनिल, महेश, पुष्पा, ओमप्रकाश एवं शिवकुमारी, बामी में रमेश, मोहन, बुधनी, बाबूलाल, सकीना, तेन्दुहनी में सुकराती, मेढरा में राजकुमारी मनतो देवी, खैरा कला में किनकई, लीलावती, आशादेवी, राम नारायण, दयाशंकर, अतरैला राजा में मुन्नालाल, रामपुर कामता गांव में कमलेश आदि प्रधानमंत्री आवास लाभार्थियों को वसूली हेतु नोटिस जारी कर आरसी भेजने का निर्णय लिया गया।