{"_id":"5b2d34044f1c1bf46e8b90fc","slug":"151529689092-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छानबे विधायक ने किया विकास कार्यो का लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छानबे विधायक ने किया विकास कार्यो का लोकार्पण
Updated Fri, 22 Jun 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिगना। छानबे विधायक राहुल प्रकाश कोल ने शुक्रवार को ग्राम पंचायत चतुरिया में इंटरलॉकिंग, खडंजा और कामापुर कला के सेतुहार में पुलिया का उद्घाटन किया। इसके बाद चतुरिया में चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं।
इस मौके पर मौजूद भारी संख्या में ग्रामीणों ने निर्मित खड़ंजे की लंबाई बढा़ने, बिंद बस्ती में सड़क बनवाने, नाला में रपटा बनवाने तथा बिजली के तार बदलवाने के साथ ही गांव के प्रत्येक बिस्तियों में बिजली पहुंचावाए जाने की मांग रखी। विधायक ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुनते हुए हल कराए जाने का आश्वासन दिया। छानबे विधायक ने मौके पर मौजूद अवर अभियंता सुबास सिंह को इंटरलॉकिंग खड़ंजा पूरी बस्ती तक बनवाने का निर्देश दिया। इस मौके पर जय सिंह, राजेंद्र पाठक, प्रेमबहादुर सिंह, आशेंद्र सिंह, विजय कांत, वृजेंद्र पांडेय, दिनेश सिंह, संतोष सिंह, पंचम सिंह, रोशन सिंह तथा अवर अभियंता सुबास सिंह मौजूद थे।